scorecardresearch
 

स्कूटी लेकर फुटपाथ पर चढ़ा युवक, बुजुर्ग महिला ने एक इंच भी आगे बढ़ने नहीं दिया, Video

केरल की प्रभवती अम्मा नाम की एक बुजुर्ग महिला वायरल हो रही हैं, जहां उन्होंने फुटपाथ पर स्कूटर चला रहे एक शख्स को ट्रैफिक नियम सिखाने का काम किया.

Advertisement
X
वायरल वीडियो के आधार पर MVD ने वाहन नंबर के जरिए मालिक की पहचान की (Photo:ITG)
वायरल वीडियो के आधार पर MVD ने वाहन नंबर के जरिए मालिक की पहचान की (Photo:ITG)

केरल के कोझिकोड के एरंजिपालम इलाके में ट्रैफिक नियम तोड़ना एक युवक को भारी पड़ गया. फुटपाथ पर बाइक चलाने के मामले में मोटर वाहन विभाग (MVD) ने सख्त कार्रवाई करते हुए उसका ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड कर दिया. यह कदम उस वायरल वीडियो के बाद उठाया गया, जिसमें एक बुजुर्ग महिला ने नियमों की अनदेखी कर रहे स्कूटर सवार को बीच रास्ते रोक दिया था.

घटना एरंजिपालम ओवरब्रिज के पास की है, जहां भारी ट्रैफिक जाम के दौरान एक युवक अपनी एक्टिवा स्कूटर लेकर फुटपाथ से निकलने की कोशिश कर रहा था. उसी समय वहां पैदल चल रही प्रभवती अम्मा ने उसे रोक लिया. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि फुटपाथ पैदल यात्रियों के लिए है और वाहन सड़क से ही जाने चाहिए. युवक ने साइड से निकलने की कोशिश की, लेकिन प्रभवती अम्मा टस से मस नहीं हुईं.

स्थिति तब और गंभीर हो गई, जब स्कूटर सवार ने दोबारा आगे बढ़ने का प्रयास किया. इस पर प्रभवती अम्मा ने अपने हाथ में मौजूद स्मार्टफोन से वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया. कैमरा ऑन होते ही युवक घबरा गया और आखिरकार स्कूटर मोड़कर वापस सड़क की ओर चला गया. यह पूरा घटनाक्रम सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.

Advertisement

वायरल वीडियो के आधार पर MVD ने वाहन नंबर के जरिए मालिक की पहचान की. मोटर वाहन नियमों का उल्लंघन करने पर चालक का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया. विभाग ने स्पष्ट संदेश दिया कि फुटपाथ का इस्तेमाल वाहनों के लिए नहीं किया जा सकता और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी.

सोशल मीडिया पर प्रभवती अम्मा की हिम्मत की जमकर सराहना हो रही है. कई लोगों ने उन्हें ‘बिग सैल्यूट’ कहा और लिखा कि एक जागरूक नागरिक भी बदलाव ला सकता है. यह घटना केवल एक वायरल वीडियो भर नहीं रही, बल्कि ट्रैफिक नियमों के सम्मान और नागरिक जिम्मेदारी की मिसाल बन गई है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement