हवाई जहाज को उड़ते देखना हमेशा लोगों को रोमांचित करता है, लेकिन हाल ही में एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ जिसने लोगों को चौंका दिया. वीडियो में एक पायलट विमान के कॉकपिट के शीशे पर कोल्ड ड्रिंक डालकर उसे साफ करता नजर आया. यह देखकर सोशल मीडिया पर सवालों की बाढ़ आ गई-क्या सच में सोडा से प्लेन का शीशा साफ किया जाता है?
वायरल वीडियो ने बढ़ाई जिज्ञासा
वीडियो में दिखता है कि उड़ान से ठीक पहले पायलट कॉकपिट विंडशील्ड पर सोडा डालकर उसे साफ करता है. यह नजारा कई लोगों के लिए हैरान करने वाला था, क्योंकि आमतौर पर ऐसे काम के लिए खास केमिकल्स इस्तेमाल किए जाते हैं.
इसी पर एक एयरक्राफ्ट मैकेनिक मैक्स ने वीडियो शेयर कर बताया कि यह सोडा वाटर या उससे मिलती-जुलती चीज हो सकती है, जिसका इस्तेमाल शीशा साफ करने के लिए किया गया.
क्या सच में काम करता है सोडा?
एक अन्य पायलट श्वेत्ज़र के अनुसार, सोडा वाटर में मौजूद कार्बोनिक एसिड हल्की एसिडिटी पैदा करता है, जो जमे हुए गंदगी, कीड़े-मकोड़े और धब्बों को आसानी से हटाने में मदद करता है.
सबसे खास बात यह है कि यह कॉकपिट के शीशे की कोटिंग को नुकसान नहीं पहुंचाता, इसलिए इसे एक सुरक्षित विकल्प माना जाता है.
देखें वीडियो
यह वायरल वीडियो भले ही अजीब लगे, लेकिन यह दिखाता है कि कई बार पायलट्स परिस्थितियों के हिसाब से तेजी से फैसले लेते हैं. हालांकि, यह कोई स्टैंडर्ड तरीका नहीं है, लेकिन जरूरत पड़ने पर अपनाया गया एक पुराना और कारगर उपाय जरूर है.