scorecardresearch
 

मुंबई में 2BHK का किराया सुनकर लोगों को नहीं हुआ यकीन, कंटेंट क्रिएटर का फ्लैट वायरल

मुंबई की एक कंटेंट क्रिएटर ने अपने दो बेडरूम वाले अपार्टमेंट का टूर देकर सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. शहर के पॉश इलाके बांद्रा में स्थित इस 2BHK का किराया जानकर कई लोग हैरान रह गए.

Advertisement
X
लिविंग रूम में प्रोफेशनल लाइटिंग सेटअप भी दिखाई देता है (Photo:Insta/@Arya Kothari)
लिविंग रूम में प्रोफेशनल लाइटिंग सेटअप भी दिखाई देता है (Photo:Insta/@Arya Kothari)

एक आशियाना सबका सपना होता है. लेकिन भारत में एक छोटा सा घर हासिल करने के लिए भी जद्दोजहद करनी पड़ती है, खासतौर पर मुंबई और बेंगलुरू जैसे शहरों में, जहां रेट आसमान छू रहे हैं. सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कंटेंट क्रिएटर मुस्कान रांका मुंबई के सबसे पॉश इलाके में अपना एक फ्लैट दिखाती हैं. यह फ्लैट और उसका किराया देख लोग हैरान हो गए. वीडियो इंस्टाग्राम पर 1.7 मिलियन व्यूज के साथ वायरल हो चुका है.

वीडियो में दिखता है कि मुंबई बेस्ड कंटेंट क्रिएटर मुस्कान रांका से पूछा जाता है कि वह कहां रहती हैं.  इसके बाद मुस्कान उन्हें अपने घर का टूर कराती हैं.

वीडियो की शुरुआत में सीधा सवाल किया जाता है-मुंबई में कितना किराया देती हो? मुस्कान ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया कि मेरी दोनों किडनी के बराबर, ब्रो.. उनके इस जवाब ने मुंबई के महंगे रेंटल मार्केट का हाल एक लाइन में बयान कर दिया.

जब उनसे सटीक रकम बताने को कहा गया, तो मुस्कान ने खुलासा किया कि वह हर महीने 1,11,000 रुपये किराया देती हैं. यह रकम मेंटेनेंस चार्ज सहित है.

घर के टूर के दौरान मुस्कान ने अपने अपार्टमेंट को 'बड्डी भवन' बताया. अंदर सफेद, टोप और बेज रंगों में सजा हुआ लिविंग स्पेस नजर आता है, जिसे काफी एस्थेटिक तरीके से डिजाइन किया गया है. मुस्कान ने पहले इसे लगभग 600 स्क्वेयर फीट बताया था, लेकिन कई दर्शकों का कहना था कि कैमरे पर यह जगह उससे कहीं ज्यादा बड़ी दिख रही है.

Advertisement

देखें वायरल वीडियो

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arya Kothari (@arya_kothari)

मुंबई में रहना ‘एक्सपेंसिव’ है

लिविंग रूम में प्रोफेशनल लाइटिंग सेटअप भी दिखाई देता है. मुस्कान ने खुद को ‘फुल-टाइम कंटेंट क्रिएटर’ बताते हुए कहा कि उनके काम के लिए यह जरूरी है. टूर में दो बेडरूम, किचन और एक छोटी बालकनी भी दिखाई गई, जो जगह की कमी से जूझते मुंबई में किसी लग्जरी से कम नहीं मानी जाती. मुस्कान ने अपनी कमाई का खुलासा नहीं किया, लेकिन माना कि मुंबई में रहना ‘एक्सपेंसिव’ है.

वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी दिलचस्प रहीं. मुस्कान से कुछ लोगों ने मजाक में पूछा कि क्या तुम्हें हाउस हसबैंड चाहिए? तो किसी ने लिखा, अब तो फुल-टाइम कंटेंट क्रिएटर बनना पड़ेगा.

कितना मंहगा है मुंबई का रेंटल मार्केट

मुंबई का रेंटल मार्केट देश के सबसे महंगे बाजारों में गिना जाता है. प्रीमियम इलाकों जैसे बांद्रा वेस्ट, साउथ मुंबई या अंधेरी वेस्ट में 2BHK का किराया आसानी से 80,000 रुपये से ऊपर चला जाता है. Horizon Proptech के मुताबिक, बांद्रा में 2BHK का किराया 85,000 रुपये से 1.5 लाख रुपये तक हो सकता है, जिससे यह इलाका साउथ मुंबई के कोलाबा और वर्ली जैसे क्षेत्रों के बाद सबसे महंगे इलाकों में शामिल है.

इस पूरे मामले ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि मुंबई जैसे महानगर में घर लेना या किराए पर रहना आम लोगों के लिए कितना चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है. मुस्कान का यह वीडियो सिर्फ एक घर का टूर नहीं, बल्कि मुंबई के महंगे रेंटल मार्केट की हकीकत भी बयां करता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement