scorecardresearch
 

माइनस 80 डिग्री पर बनती है ये कॉफी, इतनी ठंडी कि चिमटे से उठाना पड़ता है कप!

नॉर्मल कोल्ड कॉफी का मजा तो सब लेते हैं. जरा सोचिए माइनस 80 डिग्री टेंप्रेचर पर बननी वाली कॉफी को कैसे पीएंगे. एक ऐसे ही कॉफी की इन दिनों इंटरनेट पर काफी चर्चा हो रही है.

Advertisement
X
इतने ठंडे कप में बनती है ये कॉफी कि पीना भी हो जाता है मुश्किल (Photo - Instagram/@swatiandprateek)
इतने ठंडे कप में बनती है ये कॉफी कि पीना भी हो जाता है मुश्किल (Photo - Instagram/@swatiandprateek)

हॉट कॉफी और कोल्ड कॉफी तो बहुत तरह के देखें होंगे, लेकिन माइनस 80 डिग्री टेंप्रेचर पर बनने वाली काफी का स्वाद चखना, अपने आप में एक अनोखा अनुभव होता है. इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसी ही एक कॉफी खूब वायरल हो रही है. ऐसी कॉफी चाइना में मिलती है. 

इंटरनेट पर इन दिनों माइनस 80 डिग्री पर बनने वाली ये काफी काफी चर्चा में हैं. एक इंडियन महिला ने वीडियो शेयर कर इसके बनने से लेकर, इसका स्वाद चखने तक का पूरा वीडियो शेयर किया है. वीडियो की शुरुआत देखकर तो पहले डर लग जाता है कि आखिर इतनी ठंडी कॉफी लोग पीएंगे कैसे?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @swatiandprateek नाम के हैंडल से एक वीडियो शेयर की गई है. यह वीडियो यूजर के पर्सनल एक्सपीरियंस पर बेस्ड है. वीडियो के कैप्शन में शेयर करने वाले ने लिखा है -  चीन की सबसे वायरल कॉफी ने मुझे डरा दिया. ऐसा कई बार हुआ. पहले तो वो क्रायो कप, जिसे आप खाली हाथों से छू भी नहीं सकते. फिर उसे होठों से पीना, जबकि मन ही मन डर लग रहा था कि कहीं -80°C पर होठ चिपक न जाएं.  फिर उसे कप के अंदर ही आइसक्रीम बनते देखना.₹325 का यह खर्च बिल्कुल सही रहा. मैं इसे 8.5/10 रेटिंग दूंगी. खासकर  इसके अनुभव के लिए.

Advertisement

इस वीडियो में महिला बताती है कि हम चीन के सबसे वायरल कॉफी शॉप में जा रहे हैं. फिर एक फ्रीज में रखे क्रायो कप को निकालते हुए वो बताती हैं कि यह माइनस 80 डिग्री सेल्सियस पर बनती है. फ्रीज से इतने कम टेंप्रेचर पर रखे कम को निकालने के लिए भी चिमटे का इस्तेमाल किया जाता है. 

अंत में आइसक्रीम बन जाती है कॉफी
कॉफी बनाने की पूरी प्रक्रिया के दौरान कप को चिमटे से ही पकड़ा जाता है. क्योंकि, उसका टेम्प्रेचर काफी कम होता है. वह इतना ठंडा होता है कि उसे नंगे हाथ से छूना नुकसानदायक हो सकता है. फिर उसमें गर्म कॉफी डाली जाती है. शुरुआत में तो गर्म कॉफी की वजह से कप का टेम्प्रेचर होठ को नुकसान नहीं पहुंचाता है, लेकिन धीरे-धीरे हॉट कॉफी, आइसक्रीम बनने लगती है और कप का तापमान भी नॉर्मल हो जाता है. 

महिला ने बताया कि इसका स्वाद अनोखा है. हद से ज्यादा ठंडे कप में हॉट कॉफी, धीरे-धीरे आइसक्रीम जैसी कोल्ड हो जाती है. इसे बस आजमा कर ही रेटिंग दी जा सकती है. यह समचुमच में अनूठा है. इस पर एक यूजर ने लिखा है कि माइनस 40 डिग्री टेंप्रेचर पर ही कप को छूने से वह आपके होठ और फेंफड़े को नुकसान पहुंचा सकता है. एक ने लिखा है - क्या इसे पीने के बाद हम सही-सलामत रहेंगे. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement