लंदन में एक घर की कीमत को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. एक भारतीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पोस्ट के बाद लोग भारत और विदेश के प्रॉपर्टी बाजार की तुलना करने लगे हैं. यही वजह है कि यह मामला तेजी से वायरल हो रहा है.
लंदन में रहने वाले भारतीय इंजीनियर अर्नव गुप्ता (Arnav Gupta) ने एक घर की तस्वीर शेयर की. उन्होंने बताया कि यह घर लंदन के वेम्बली इलाके में है और इसकी कीमत करीब आधा मिलियन पाउंड मिलियन यानी लगभग 6 करोड़ रुपये है. तस्वीर में एक सुंदर सिंगल-स्टोरी घर दिख रहा है, जिसमें लाल रंग की ढलान वाली छत, बड़े खिड़की और सामने हरियाली नजर आती है. गुप्ता के मुताबिक, इस घर के साथ बड़ा बैकयार्ड भी है.
भारत vs लंदन तुलना
अर्नव गुप्ता ने अपने पोस्ट में लिखा कि इस कीमत में लंदन में इतना बड़ा घर मिल रहा है, जबकि भारत में इसी बजट में अक्सर छोटे फ्लैट मिलते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि यह घर सेंट्रल लंदन से 30 मिनट की दूरी पर है.उनकी इस तुलना के बाद कई यूजर्स ने भारतीय प्रॉपर्टी मार्केट को लेकर सवाल उठाए.
देखें पोस्ट
क्यों महंगी है भारतीय प्रॉपर्टी
कई यूजर्स ने कहा कि भारत में प्रॉपर्टी की कीमत मांग और सप्लाई पर निर्भर करती है. बड़े शहरों में जमीन की कमी और ज्यादा डिमांड के कारण कीमतें बढ़ जाती हैं.कुछ लोगों ने यह भी कहा कि गेटेड सोसाइटी और हाई-राइज अपार्टमेंट में स्पेस कम मिलता है, लेकिन कीमत ज्यादा होती है.
सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया
पोस्ट वायरल होते ही लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं. कुछ यूजर्स ने भारतीय बाजार को 'महंगा' बताया, तो कुछ ने कहा कि हर देश का बाजार अलग होता है.एक यूजर ने लिखा कि भारत में भी ऐसे घर मिलते हैं, लेकिन उनकी कीमत डिमांड के हिसाब से तय होती है. वहीं कुछ लोगों ने भविष्य में प्रॉपर्टी की कीमतों में गिरावट की भी बात कही.