scorecardresearch
 

एलियन को लेकर क्या है अमेरिका का प्लान? ट्रंप की बहू ने किया खुलासा

एलियन को लेकर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के दावे के बाद डोनाल्ड ट्रंप की बहू लारा ट्रंप ने बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि एलियन की खोज और उसके अस्तित्व को लेकर उनके ससुर ने पहले से एक भाषण तैयार कर रखा है और सही समय आने पर इस बारे में बताएंगे.

Advertisement
X
लारा ट्रेप ने कहा उनके ससुर के पास एलियन को लेकर स्पीच तैयार है (Photo - Pixabay)
लारा ट्रेप ने कहा उनके ससुर के पास एलियन को लेकर स्पीच तैयार है (Photo - Pixabay)

एलियन को लेकर इन दिनों काफी चर्चा हो रही है. जब से अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने एलियन के होने का दावा किया है. इसके बाद से एलियन के अस्तित्व को लेकर बहस तेज हो गई है. इसी बीच डोनाल्ड ट्रंप की बहू ने ऐसा खुलासा किया है कि  पहले से चल रहे उन अटकलों को बल मिला, जिसमें बताया गया है कि नेवादा में स्थित रहस्यमय एरिया 51 बेस में एलियंस और यूएफओ छिपे हुए हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बहू लारा ट्रंप की  टिप्पणियां ऐसे समय में आई हैं जब ओबामा से पिछले सप्ताह ' नो लाइ विद ब्रायन टायलर कोहेन' पॉडकास्ट में  एलियन के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने जवाब दिया, वे वास्तविक हैं, लेकिन मैंने उन्हें नहीं देखा है. उन्हें किसी गुप्त स्थान पर नहीं रखा गया है और कोई ऐसी अंडरग्राउंड फैसिलिटी नहीं है. 

ओबामा ने एलियन को लेकर क्या कहा
द इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के मुताबिक, एलियंस के अस्तित्व को स्वीकार करने के बाद इंटरनेट पर हंगामा मच गया. इसके चलते ओबामा को इंस्टाग्राम पर आकर अपना रुख स्पष्ट करना पड़ा. पूर्व राष्ट्रपति ने लिखा - मैं स्पीड राउंड की भावना का पालन करने की कोशिश कर रहा था. इसलिए मुझे स्पष्ट करने दीजिए. ब्रह्मांड इतना विशाल है कि वहां जीवन होने की संभावना काफी अधिक है.

Advertisement

अब ओबामा के दावे के बाद लारा ट्रम्प ने खुलासा किया कि राष्ट्रपति ने एलियन जीवन की खोज की घोषणा करने के लिए पहले से ही एक भाषण तैयार कर रखा है. डोनाल्ड ट्रम्प की बहू, लारा ट्रम्प का कहना है कि राष्ट्रपति के पास पहले से लिखा हुआ भाषण है और वह एलियंस की खोज पर बोलने के लिए तैयार हैं.

43 साल की लारा ने बुधवार को प्रकाशित न्यूयॉर्क पोस्ट के पॉड फोर्स वन पॉडकास्ट के एक एपिसोड में यह चौंकाने वाला दावा किया. जब उनसे पिछले वीकेंड पर एक पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा एलियंस के वास्तविक होने की कथित पुष्टि के बारे में पूछा गया था.

लारा ने बताया उनके ससुर के पास...
लारा ने जवाब दिया कि मजेदार बात यह है कि हमने इस बारे में अपने ससुर से पूछा है. क्योंकि हम सोच रहे थे कि आखिर उन्हें इस बारे में क्या पता? जब लारा और उनके पति यानी ट्रंप के बेटे एरिक ट्रम्प ने एलियन की संभावना के बारे में पूछताछ की, तो राष्ट्रपति ने थोड़ा टालमटोल वाला रवैया अपनाया.

लारा ने कहा कि एरिक और मैं सोच रहे थे, कि हे भगवान, वह हमें पूरी बात भी नहीं बता रहा हैं, शायद इसमें और भी कुछ है. मेरे ससुर ने वास्तव में ऐसा कहा है कि उनके पास एक विशेष प्रकार की स्पीच पहले से लिखी हुई है, जो मुझे लगता है कि सही समय पर... मुझे नहीं पता कि सही समय क्या है... वे उसे बताएंगे और उसके बारे में बात करेंगे और इसका संबंध शायद किसी प्रकार के एलियन जीवन से है.

Advertisement

हफपोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, लारा ट्रंप की टिप्पणी पर जब व्हाइट हाउस प्रेस कैरोलिन लीविट से न्यूजमैक्स के रिपोर्टर माइक कार्टर ने सवाल किया कि क्या ट्रंप प्रशासन का मानना है कि एलियंस वास्तविक हैं. इस पर लीविट मुस्कुराईं और स्वीकार किया कि उन्हें आकाशगंगा के अन्य हिस्सों में जीवन के बारे में ट्रम्प के विचारों की जानकारी नहीं थी. उन्होंने कहा कि एलियंस पर भाषण देना मेरे लिए बिल्कुल नई बात होगी.  मुझे अपनी भाषण लेखन टीम से बात करनी होगी.  यह मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से बहुत महत्वपूर्ण होगा. अगर ऐसा है तो.

एरिया 51 को लेकर अटकलें
कई लोगों ने लंबे समय से यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि दक्षिणी नेवादा में स्थित रहस्यमय एरिया 51 बेस में एलियंस और यूएफओ छिपे हुए हैं - और पिछले साल रिलीज हुई एक डॉक्यूमेंट्री ने ऐसा संकेत दिया गया था कि ट्रम्प जल्द ही एलियन लाइफ रूपों के अस्तित्व की पुष्टि कर सकते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement