scorecardresearch
 

'भाई ऐसी नौकरी हमें दे दो...', ढाई लाख से ज्यादा सैलरी और ढेरों फायदे, जॉब ऑफर देख लोग हैरान

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक जॉब ऑफर का विज्ञापन वायरल हो रहा है. इसमें ढाई लाख से ज्यादा सैलरी और ढेरों फायदे दिए गए हैं. इस एड में जो कुछ लिखा है वह वाकई हैरान करने वाला है.

Advertisement
X
सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर

सरकारी नौकरी में कर्मचारियों को कई तरह के फायदे मिलते हैं. इसमें आवास, टीए, डीए और कई बार बच्चों के लिए सस्ती स्कूल फीस भी होते हैं. वहीं प्राइवेट नौकरी में कुछ कम लेकिन इंसेंटिव और हेल्थ इंश्योरेंस जैसे फायदे मिलते हैं. लेकिन हाल में एक नौकरी के विज्ञापन में जो दिखा वह हैरान करने वाला था.

हाल ही में, सिंगापुर के एक रेस्तरां ने बढ़िया सैलरी के साथ कई प्रकार के भत्ते वाली नौकरी का जो विज्ञापन दिया उसने लोगों को खूब ध्यान खींचा है.

कोरियाई रेस्तरां में नौकरी का विज्ञापन

लोकप्रिय ट्विटर अकाउंट @GabbbarSingh द्वारा पोस्ट किए गए विज्ञापन में एक तस्वीर है और लिखा है- ''यहां एक रेस्तरां के बाहर एक भर्ती पोस्टर पर लिखे बेनेफिट्स को देखें''.  विज्ञापन में सिंगापुर के एक फ़ास्ट-कैज़ुअल भोजनालय, अजुम्मा के कोरियाई रेस्तरां में रसोई कर्मचारियों और सेवा कर्मचारियों के लिए नौकरी है.

रेस्टोरेंट में काम करने की  2.72 लाख रुपये तक सैलरी

पार्ट टाइम वर्कर्स को $10-$15 (800 रुपये से 1300 रुपये तक) का प्रति घंटा वेतन दिया जा रहा है और फुलटाइम वर्कर को $2750-$3300 (2.27 लाख से 2.72 लाख रुपये तक) प्रति माह का वेतन दिया जाएगा. वहीं एम्पलाई बेनेफिट में कर्मचारी भत्ते, वार्षिक वेतन वृद्धि, छुट्टियां, चिकित्सा लाभ, स्वास्थ्य लाभ, स्वास्थ्य परीक्षण सब्सिडी, दो बार वार्षिक बोनस, वार्षिक स्पॉन्सर्ड डेंटल ट्रीटमेंट बेनिफिट, मासिक रेवेन्यू इंसेंटिव बोनस, एडीश्नल इंश्योरेंस कवरेज, रेफरल बोनस, मील प्रोवीजन, कर्मचारियों के लिए प्रायोजन शामिल हैं. 

Advertisement

'...इसलिए ये तंख्वाह कोई ज्यादा नहीं'

ये विज्ञापन सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो इंटरनेट यूजर्स इन लाभों से प्रभावित हुए और कुछ ने तो इसे सामान्य कॉर्पोरेट नौकरी से कहीं बेहतर बताया. हालांकि, अन्य लोगों ने भारत में नौकरी में दिए जाने वाले बेनिफिट्स के बारे में बहस की, जबकि कुछ ने बताया कि सिंगापुर में रहने की उच्च लागत के हिसाब से ये पैसे बहुत अधिक नहीं है. एक यूजर ने लिखा, '' ''यहां एमएनसी में भी इतने फायदे नहीं मिलते.''

'भारत में तो लोग इंटर्नशिप के लिए भी...'

एक ने कहा, ''सिंगापुर जैसी जगह प्रत्येक 10 नौकरी वैकेंसीज के लिए, उन्हें केवल 8 सीवी प्राप्त होते हैं. जबकि भारत में, लोग शुरू में मुफ्त में काम करने को तैयार रहते हैं, या एक साल बाद नौकरी पाने की उम्मीद में कुछ बड़ी कंपनियों में इंटर्न बनने के लिए भुगतान करने को  भी तैयार रहते हैं.  एक यूजर ने लिखा, ''एक अच्छी कंपनी यही होती है, जो वास्तव में अपने कर्मचारियों की परवाह करती है.'' एक यूजर ने लिखा- भाई ऐसी नौकरी कोई हमको भी दिला दो.

 

Advertisement
Advertisement