scorecardresearch
 

जापान की सड़कें कितनी साफ... इंडियन गर्ल के टेस्ट ने कर दिया हैरान

भारत से जापान गई एक युवती ने वहां की सड़कों का स्वच्छता टेस्ट किया. उसने दावा किया कि यहां कि सड़कों पर काफी देर चलने के बाद भी उसके जूते गंदे नहीं हुए.

Advertisement
X
भारत की युवती ने किया जापान की सड़कों का स्वच्छता टेस्ट (Photo - Instagram/@soyabeancoupleofficial)
भारत की युवती ने किया जापान की सड़कों का स्वच्छता टेस्ट (Photo - Instagram/@soyabeancoupleofficial)

जापान की साफ-सुथरी सड़कें हमेशा चर्चा का विषय रही है. वहां सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है. जपान की साफ-सफाई और स्वच्छता को लेकर कई व्लॉगर और इंफ्लुएंस के वीडियो भी वायरल होते रहते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक इंडियन लड़की वहां की सड़कों की स्वच्छाता टेस्ट करती दिखाई दे रही है. 

सोशल मीडिया पर घूम रहे इस वीडियो में जापान के टोक्यों में घूमने गई भारतीय युवती ने दावा किया है कि 10 हजार कदम चलने के बाद भी उसके जूते गंदे नहीं हुए. लड़की ने वीडियो में वहां के आसपास के साफ-सुथरी सड़कों और प्लेटफॉर्म को भी दिखाया है. 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @soyabeancoupleofficial नाम के हैंडल से एक लड़की ने वीडियो शेयर किया है. इसमें वह एक रेलवे स्टेशन खड़ी दिखाई दे रही है. उस भारतीय युवती ने दावा किया है कि वह टोक्यो में 10 हजार से ज्यादा स्टेप चल चुकी है. अपने नए जूते पहनकर वह काफी जगह पैदल गई. फिर भी उसके जूते गंदे नहीं हुए. 

लड़की ने दावा किया है कि इतना चलने के बाद भी उसके नए जूते एकदम नए दिख रहे हैं. उसने अपने साथ चल रहे युवक का भी जूता दिखाया और बताया कि उसके जूते भी गंदे नहीं हैं और जो कुछ भी गंदगी है वो इंडिया में ही लगी थी. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: दुनिया की सबसे खट्टी टॉफी... जिसे खाते ही उछलने लगते हैं लोग

युवती के इस वीडियो पर लोगों के तरह-तरह के रिएक्शंस देखने को मिले. कुछ लोगों ने उनपर गलत जानकारी देने का आरोप लगाया. वहीं कुछ ने इंडिया से गंदगी लाने की बात कहने पर यह कहकर ट्रोल किया कि आपलोग अब भारत नहीं आना वहीं रह जाना. वहीं कुछ लोग भारत में गंदगी के लिए लोगों के सिविक सेंस को जिम्मेदार ठहराया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement