scorecardresearch
 

कभी पुणे में जॉब, आज 5BHK घर और Audi... नीदरलैंड्स के सफर ने बदली किस्मत, इंजीनियर की कहानी वायरल

भारत में जहां 5BHK घर खरीदना कई लोगों के लिए पूरी जिंदगी की कमाई के बाद भी मुश्किल सपना बना रहता है, वहीं नीदरलैंड्स में काम कर रहे एक भारतीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने बताया कि कैसे विदेश जाने और सही फैसले लेने से उसका यह सपना अपेक्षा से कहीं जल्दी पूरा हो गया.

Advertisement
X
 नीदरलैंड्स में लीड सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर काम कर रहा है (Photo: Pexel)
नीदरलैंड्स में लीड सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर काम कर रहा है (Photo: Pexel)

विदेश जाकर बसना और बेहतर जिंदगी बनाना लाखों भारतीयों का सपना होता है. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक भारतीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर की कहानी खूब चर्चा में है, जिसने नौकरी के लिए नीदरलैंड्स का रुख किया और कुछ ही सालों में अपनी जिंदगी पूरी तरह बदल दी.

X पर एक यूजर ने अपने कजिन की करियर जर्नी शेयर की. पोस्ट के मुताबिक, यह इंजीनियर 2010 से 2018 तक पुणे और मुंबई में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम करता था.साल 2018 में उसकी शादी हुई और उसी साल वह नीदरलैंड्स चला गया. इसके बाद उसके करियर और जीवन में तेजी से बदलाव आया.

आज है लीड सॉफ्टवेयर इंजीनियर

पोस्ट के अनुसार, आज वह नीदरलैंड्स में लीड सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर काम कर रहा है. इतना ही नहीं, उसके पास एम्स्टर्डम के पास 5BHK घर, पुणे में 1BHK फ्लैट और लग्जरी Audi Q5 कार भी है.इसके अलावा वह दुनिया के 20 से ज्यादा देशों की यात्रा भी कर चुका है.यूजर ने पोस्ट में लिखा कि वह निश्चित रूप से जिंदगी की दौड़ में जीत रहा है.

देखें पोस्ट

Advertisement

सफलता के पीछे क्या रही वजह?

जब एक यूजर ने पूछा कि उसकी सफलता का सबसे बड़ा कारण क्या रहा, तो पोस्ट करने वाले शख्स ने जवाब दिया, विदेश जाना और सही समय पर सही फैसले लेना.उन्होंने यह भी बताया कि उनके कजिन की उम्र फिलहाल 37 साल है.

कर्ज और टैक्स को लेकर भी हुई चर्चा

पोस्ट पर कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि क्या इतनी संपत्ति होने के बावजूद वह भारी कर्ज और टैक्स के बोझ तले नहीं होगा.इस पर जवाब दिया गया कि उसकी सैलरी का सिर्फ 20 प्रतिशत हिस्सा ही होम लोन की EMI में जाता है. साथ ही नीदरलैंड्स में होम लोन की ब्याज दरें 3 से 4 प्रतिशत के बीच हैं. Audi कार का लोन भी पूरी तरह चुकाया जा चुका है.

टैक्स के सवाल पर बताया गया कि वहां लोग भले ही अधिक टैक्स देते हों, लेकिन बदले में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, साफ हवा, सुरक्षित माहौल, अच्छी सड़कें, मुफ्त स्कूली शिक्षा और विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर जैसी सुविधाएं मिलती हैं.

सोशल मीडिया पर बंटी राय

यह कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. कुछ लोगों ने इसे विदेश जाने के फायदे का उदाहरण बताया, जबकि कुछ ने कहा कि सफलता का राज सिर्फ विदेश जाना नहीं, बल्कि सही समय पर सही निर्णय लेना भी है.

Advertisement

कई यूजर्स ने इस उपलब्धि को सच्ची सफलता बताया, जबकि कुछ ने याद दिलाया कि सोशल मीडिया पर दिखने वाली तस्वीर हमेशा पूरी कहानी नहीं बताती.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement