scorecardresearch
 

ये होती है किस्मत... पुरानी पैंट में मिल गई लॉटरी, नंबर देखा तो मिले 57 करोड़!

एक पुराने लॉटरी टिकट ने शख्स की किस्मत का दरवाजा खोल दिया. एक साल पहले खरीदी गई टिकट से 57 करोड़ रुपये का जॉकपॉट हाथ लग गया.

Advertisement
X
खोये लॉटरी टिकट ने शख्स को बना दिया करोड़पति (Photo - ITG)
खोये लॉटरी टिकट ने शख्स को बना दिया करोड़पति (Photo - ITG)

अमेरिका में एक शख्स को अपनी पुरानी पैंट की जेब में एक पुरानी लॉटरी टिकट मिली. टिकट कुछ दिनों बाद ही एक्सपायर होने होने वाली थी. उस टिकट से शख्स को 57 करोड़ रुपये का जैकपॉट लग गया. 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, न्यू जर्सी के इस शख्स ने पिछले साल एक पेट्रोल स्टेशन से लॉटरी टिकट खरीदी थी. बाद में टिकट कहीं खो गया. फिर उसने उस पर ध्यान भी नहीं दिया.  महीनों तक उन्हें इस बात का कोई अंदाजा नहीं था कि उनके पास जैकपॉट जीतने वाले नंबर हैं.

शख्स को लॉटरी की समय सीमा खत्म होने से कुछ ही दिन पहले एक पुरानी पैंट में छिपा हुआ 5.9 लाख डॉलर (लगभग 57.11 करोड़ रुपये) का भूला हुआ टिकट एक पुराने पैंट की जेब से मिला. यह देख उसे विश्वास नहीं हुआ कि उसे इतनी बड़ी रकम जीत ली है. 

एक साल पहले पेट्रोल पंप पर खरीदी थी टिकट
उस व्यक्ति ने पिछले साल मई में उस पेट्रोल पंप से टिकट खरीदा था. जहां वह अक्सर जाया करता था.  हालांकि, उसने वह टिकट कहीं रख कर भूल गया और महीनों तक उसे पता ही नहीं चला कि उसके पास जैकपॉट जीतने वाले नंबर हैं.

Advertisement

पिछले महीने, लॉटरी अधिकारियों ने सार्वजनिक रूप से घोषणा की कि भारी भरकम इनाम अभी तक किसी ने नहीं लिया है और उसकी वैधता अवधि समाप्त होने वाली है. इस खबर ने तुरंत उस व्यक्ति का ध्यान खींचा. क्योंकि टिकट उसी पेट्रोल पंप पर बेचा गया था जहां वह नियमित रूप से रुकता था.

उत्सुकतावश और थोड़ा चिंतित होकर, जब वह व्यक्ति उस टिकट को लेकर  पेट्रोल पंप गया और वहां के कर्मचारियों से बात की. तब वहां के स्टाफ ने उसे बताया कि पिक-6 केवल कुछ ही नियमित ग्राहक खेलते हैं और उसे सलाह दी कि वह अपने सामान की अच्छी तरह से तलाशी ले.

अलमारी में रखे पुराने पैंट की जेब में मिली
इसके बाद उसने अपने घर की छानबीन शुरू की, दराजों, अलमारियों और स्टोररूम की जांच की.शख्स ने बताया कि उसने अलमारी का हर कोना खंगाला और आखिर में हर संभव पैंट की जेब की तलाशी ली. कुछ पैंट खंगालने के बाद, उसे आखिरकार पिछले मई का एक मुड़ा हुआ एक पिक-6 टिकट मिला. 

 जैसे ही उसने टिकटों पर लिखे अंकों की जांच की, उसे अहसास हुआ कि उसके पास 59 लाख डॉलर का टिकट है. वह तुरंत लॉटरी ऑफिस पहुंचा और वैलिडिटी खत्म होने से आठ दिन पहले ही उसने अपनी पुरस्कार राशि प्राप्त कर ली.

Advertisement

यह भी पढ़ें: लंदन से बाइक लेकर लाहौर आई महिला... 56 दिन में पहुंची पाकिस्तान!

लॉटरी अधिकारियों ने बाद में इस घटना का इस्तेमाल लोगों को अपने पुराने टिकटों की नियमित रूप से जांच करने की याद दिलाने के लिए किया और कहा कि कई पुरस्कार अक्सर इसलिए लावारिस रह जाते हैं क्योंकि विजेता भूल जाते हैं कि उन्होंने उन्हें कहां रखा था.

लॉटरी अधिकारियों ने कहा कि हमेशा की तरह, न्यू जर्सी लॉटरी खिलाड़ियों को अपने टिकट जांचने की याद दिलाती है. हालांकि, जैकपॉट पुरस्कारों का लावारिस रह जाना दुर्लभ है, लेकिन कई छोटे टिकट महीनों या वर्षों तक दराजों और जेबों में लावारिस पड़े रहते हैं, जबकि उन्हें कैश में भुनाया जा सकता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement