scorecardresearch
 

Video: अचानक जंगल में क्यों नाचने लगे हिरण? पुलिस को जारी करना पड़ा अलर्ट

इन दिनों जंगल में असामान्य तरीके से नाच रहे एक हिरण का वीडियो वायरल हो रहा है. बताया गया है कि हिरण नशे में धुत होकर ऐसी अजीबोगरीब हरकत कर रहे हैं, जो आसपास से गुजरने वाले वाहन चालकों को लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं.

Advertisement
X
यहां नशे में धुत होकर नाचते दिखाई दे रहे हैं हिरण (Photo - X/@ABC)
यहां नशे में धुत होकर नाचते दिखाई दे रहे हैं हिरण (Photo - X/@ABC)

इंटरनेट पर अक्सर ऐसी वीडियो सामने आते हैं, जो खबरों की सुर्खियां बन जाते हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर हर जगह एक वीडियो छाया हुआ है, जिसमें एक हिरण अजीब हरकत करता दिख रहा है. वह एक ही जगह पर गोल-गोल घूमता और नाचता दिख रहा है. 

किसी ने हिरण की इस हरकत को कैद कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया.  एबीसी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, यह वीडियो फ्रांस के ग्रामीण इलाके का बताया जा रहा है. वीडियो में अजीबोगरीब हरकत करते और असामान्य तरीके से एक ही जगह पर घूमते हिरण को नशे में धुत बताया गया है. 

हिरण के इस असामान्य व्यवहार की वजह नशीले पौधे और फल खाने को बताया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक इन दिनों फ्रांस के ग्रामीण इलाकों में ऐसे काफी मामले सामने आ रहे हैं. जब नशीले फल और पौधे खाकर हिरण इसी तरह झूमते और नाचते दिख जाते हैं. 

वीडियो में देखा जा सकता है कि हिरण एक ही जगह पर खड़ा रहता है. फिर अजीब तरह से घूमने लगता है. इसके बाद वह ऐसी हरकत करने लगता है, जिससे साफ पता चलता है कि वह नशे में है और उसका संतुलन बिगड़ा हुआ है. हिरण जल्दी से दूर भाग भी नहीं पाता है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: ई- रिक्शा का ये जुगाड़ शायद ही देखा होगा, बना दिया चलता-फिरता AC

ऐसे हालत में इन जानवरों को इंसानों से भी कोई खतरा महसूस नहीं होता है और ये जंगल से गुजरने वाली सड़कों पर भी आ जाते हैं. इसलिए वहां की पुलिस को भी ग्रामीण इलाकों से गुजरने वाले वाहन चालकों को अलर्ट जारी करना पड़ा है. क्योंकि, इन नशेड़ी हिरणों की वजह से अनजाने में ही लोग हादसे का शिकार हो सकते हैं.  

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement