scorecardresearch
 

33 साल बाद बहन ने ऐसे खोजा भाई, बचपन के फोटो से ऐसे ली मदद

चीन में एक महिला ने 33 साल बाद अपने बिछड़े भाई को सिर्फ एक पुरानी फोटो की मदद से ढूंढ लिया. यह भावुक कहानी परिवार, उम्मीद और रिश्तों की ताकत को दर्शाती है.

Advertisement
X
बच्चे बहुत छोटी उम्र में अकेले रह गए थे. ( Photo: Pexels)
बच्चे बहुत छोटी उम्र में अकेले रह गए थे. ( Photo: Pexels)

चाईना से एक बहुत ही भावुक और दिल छू लेने वाली कहानी सामने आई है, जिसमें एक बहन ने 33 साल बाद अपने खोए हुए भाई को ढूंढ लिया. इस कहानी ने सोशल मीडिया पर लोगों को भावुक कर दिया है. यह कहानी Li Lin और उनके छोटे भाई Li Xin की है. जब वे छोटे थे, तभी उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. उनकी मां की कैंसर से मौत हो गई. उनके पिता मानसिक रूप से टूट गए और घर छोड़कर चले गए. इस तरह दोनों बच्चे बहुत छोटी उम्र में अकेले रह गए और जैसे-तैसे अपना गुजारा करने लगे.

कैसे हुआ भाई का अपहरण?
एक दिन दोनों बारिश से बचने के लिए एक ट्रक के पीछे बैठे थे और वहीं सो गए. जब वे जागे, तो वे किसी दूसरे शहर में पहुंच चुके थे. भूख और परेशानी के बीच एक बुजुर्ग महिला उनके पास आई और छोटे भाई को ब्रेड दिलाने का लालच दिया. बहन को लगा कि वह मदद कर रही है. लेकिन वह महिला बच्चे को लेकर चली गई और वह कभी वापस नहीं आया. उस दिन के बाद से भाई-बहन अलग हो गए.

बहन ने कैसे ढूंढा भाई?
छोटे भाई ने बताया कि उसने भागने की कोशिश की. उसे पकड़ा गया, मारा-पीटा गया. कई बार भूखा रखा गया और अंधेरे कमरे में बंद किया गया. काफी मुश्किलों के बाद वह भागने में सफल हुआ और भीख मांग कर अपना गुजारा किया. बाद में एक परिवार ने उसे गोद ले लिया और वह वहीं रहने लगा?

Advertisement

दूसरी तरफ, बहन ली लिन ने कभी उम्मीद नहीं छोड़ी. उन्होंने 33 साल तक अपने भाई को ढूंढा. वह अलग-अलग शहरों में घूमीं. हजारों पोस्टर और नोटिस बांटे और छोटे-मोटे काम करके पैसे जुटाए. उनके पास सिर्फ अपने भाई की एक पुरानी फोटो थी, उसी के सहारे उन्होंने तलाश जारी रखी.

आखिर कैसे मिला भाई?
इस साल एक बड़ा चमत्कार हुआ. पुलिस ने फेशियल रिकग्निशन तकनीक की मदद से एक व्यक्ति की पहचान की. डीएनए टेस्ट से पुष्टि हुई कि वह उनका ही भाई है. 23 मार्च को दोनों की मुलाकात हुई, जहां वे एक-दूसरे को देखकर रो पड़े. जब बहन अपने भाई से मिली, तो वह उसके लिए ब्रेड लेकर आई. उन्होंने कहा कि मैंने तुम्हें एक ब्रेड के कारण खोया था, इसलिए 33 साल तक तुम्हें ढूंढती रही. भाई ने उन्हें सांत्वना दी और कहा कि वह उन्हें कभी दोष नहीं देता. अगले दिन बहन अपने भाई को अपने घर लेकर गई.

वहां उन्होंने स्वागत के लिए लाल कालीन, पटाखे और केक और खास खाना सब तैयार किया था. उन्होंने अपने भाई को मां की कब्र पर भी ले जाकर कहा- मैं तुम्हारे बेटे को वापस ले आई हूं.

कहानी से क्या सीख मिलती है?
यह कहानी हमें सिखाती है कि सच्चा प्यार और रिश्ते कभी खत्म नहीं होते, उम्मीद और मेहनत से असंभव भी संभव हो सकता है. परिवार का रिश्ता सबसे मजबूत होता है. 33 साल बाद भाई-बहन का मिलना किसी चमत्कार से कम नहीं है. बहन का प्यार, धैर्य और विश्वास इस कहानी की सबसे बड़ी ताकत है. इस भावुक कहानी ने लाखों लोगों को यह महसूस कराया कि अगर दिल से चाहो, तो बिछड़े रिश्ते भी एक दिन मिल ही जाते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement