scorecardresearch
 

अब यही देखना बचा था... महिला ने बनाई बटर चिकन आइसक्रीम, वीडियो देख भड़के लोग

इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला बटर चिकन आइसक्रीम बनाते दिखाई दे रही है. इस अजीब सी रेसिपी का वीडियो देख सोशल मीडिया पर लोग नाराजगी जताते दिखे.

Advertisement
X
बटर चिकन आइसक्रीम की रेसिपी देख भड़के लोग (Photo - Instagram/@itsmejuliette)
बटर चिकन आइसक्रीम की रेसिपी देख भड़के लोग (Photo - Instagram/@itsmejuliette)

बटर चिकन आइसक्रीम बनाने की विधि बताने वाली एक फूड व्लॉगर का वायरल वीडियो इंटरनेट पर लोगों को गुस्सा दिला रहा है. लोग यह कहते नजर आए कि इसने बटर चिकन को भी बर्बाद कर दिया. कई लोग इसे देखकर बटर चिकन नहीं खा पाएंगे. 

इंटरनेट पर ऐसे कई वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिनमें खाने के मजेदार आयटम बनाने की रेसिपी बताई जाती है. इन्हें देख लोग खान बनाने को भी इंस्पायर्ड होते हैं. वहीं व्यूज के चक्कर में कुछ लोग अच्छे-भले खाने की भी ऐसी तैसी कर देते हैं और उन्हें लोगों की नाराजगी झेलनी पड़ती है. 

ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला बटर चिकन आईसक्रीम बनाने की विधि बताते दिख रही है. इस अजीब रेसिपी को कंटेंट क्रिएटर जूलियट मोरेनो ने शेयर किया है, जिन्होंने भारत के सबसे पसंदीदा व्यंजनों में से एक, बटर चिकन को अपने एक्सपेरिमेंट के लिए चुना. उन्होंने इसे फ्रोजन डेजर्ट का नया रूप देने की कोशिश की. 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @itsmejuliette नाम के हैंडल से उन्होंने बटर चिकेन आइसक्रीम बनाने वाला वीडियो शेयर किया है. वीडियो में  मोरेनो अपनी रेसिपी समझाती हैं और बताती हैं कि यह बचे हुए बटर चिकन का इस्तेमाल करने का एक शानदार तरीका है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: ये क्या करके मानेंगे... अब बना दिया सिगरेट का पकौड़ा, वीडियो वायरल

 वह सबसे पहले एक कटोरे में करी का एक बड़ा हिस्सा निकालती हैं. फिर उसमें हेवी क्रीम, कंडेंस्ड मिल्क और चीनी मिलाती हैं. इसके बाद पूरे मिश्रण को तब तक ब्लेंड करती है,  जब तक चिकन के टुकड़े पूरी तरह पीस न जाएं. इसके बाद मिश्रण को अच्छी तरह मिलाने के बाद, इसे रात भर के लिए फ्रीजर में रख देती हैं. फिर उसे आइसक्रीम मेकर में फेंटकर उसे कोन में डालती हैं और बताती है कि यह मेरा नया पसंदीदा आईसक्रीम है. 

यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर वायरल है 3 एयर होस्टेस का ये वीडियो, आ गए इतने मिलियन व्यूज!

इस वीडियो पर यूजर्स अपनी नाराजगी दिखा रहे हैं. कई यूजर्स ने गुस्से वाले इमोजी और GIF शेयर किए हैं. वहीं एक यूजर ने लिखा है - इन दोनों चीजों को एक साथ नहीं मिलाना चाहिए. एक अन्य यूजर ने लिखा है - आप क्यों बटर चिकन को हमेशा के लिए बर्बाद कर दिया.  एक शख्स ने लिखा है - इसी तुरंत रोको. इस तरह के कई सारे रिएक्शंस इस वीडियो पर आ रहे हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement