scorecardresearch
 

Blinkit में था एजेंट का पहला दिन, बताया सिर्फ डेढ़ घंटे में डिलीवरी से कितना कमाया

सोशल मीडिया पर एक पार्सल डिलीवरी बॉय का वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इसमें उसने अपने पहले दिन के काम और कमाई के बारे में बड़े ही बेबाक तरीके से बताया है.

Advertisement
X
ब्लिंकइट डिलीवरी बॉय ने बताया डेढ़ घंटे में कितना कमा लिया (Photo - Instagram/@manish_bhai_vestige47)
ब्लिंकइट डिलीवरी बॉय ने बताया डेढ़ घंटे में कितना कमा लिया (Photo - Instagram/@manish_bhai_vestige47)

इंटरनेट पर इन दिनों एक वीडियो ने ऑनलाइन काफी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. इस वीडियो में डिलीवरी एजेंट का काम शुरू करने वाला एक शख्स अपने पहले दिन के काम और कमाई के बारे में बता रहा है. वह साइकिल से ब्लिंकइट (Blinkit) का  पार्सल डिलीवरी करता है. 

इस डिलीवरी एजेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. क्योंकि, इसमें उस संघर्ष की एक झलक देखने को मिली है, जिसका सामना हर दिन हमारे घर तक कुछ मिनटों में ऑर्डर डिलीवर करने वाले एजेंट करते हैं. 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @manish_bhai_vestige47 नाम के हैंडल से इस युवक ने वीडियो शेयर किया है. वीडियो पर लिखा है - ब्लिंकइट में फर्स्ट डे. वीडियो में युवक यह बता रहा है कि वह और उसका दोस्त दोनों ने मिलकर साइकिल से ब्लिंकइट में ऑर्डर डिलीवरी का काम शुरू किया है. 

इस युवक का नाम मनीष है. मनीष अपने दोस्त के साथ साइकिल की पिछली सीट पर बैठकर पार्सल देने निकल पड़ता है. इस दौरान पीछे बैठा मनीष वीडियो भी बना रहा होता है. मनीष ने वीडियो में बताया कि वह और उसका दोस्त पार्ट टाइम यह काम कर रहे हैं. उन्होंने सिर्फ डेढ़ घंटे ब्लिंकइट के लिए यह काम किया. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: जब फ्लाइट में यात्री ने की ये डिमांड, एयर होस्टेस ने पूरी भी की विश! वीडियो वायरल

वीडियो के अंत में शख्स ने बताया कि मैंने एक पार्सल अपने पड़ोसी के घर तक भी पहुंचाया और इस तरह सभी जान गए कि मैं पार्ट टाइम में यह काम भी करता हूं. फिर भी मुझे कोई झिझक नहीं है. क्योंकि, कोई भी काम करने में शर्म नहीं आनी चाहिए. मनीष ने बताया कि पहले ही दिन सिर्फ डेढ़ घंटे साइकिल से उसने ब्लिंकइट के लिए ऑर्डर पहुंचाने का काम किया और ऐसा करके उसने 64 रुपये कमाए.

यह भी पढ़ें: फॉर्च्यूनर कार, साथ में ब्लैक ड्रेस वाले गनमैन... वायरल हो रहा खान सर का ये वीडियो!  

इस वीडियो पर लोगों ने इस युवक के काम की काफी तारीफ करते दिखे. एक यूजर ने लिखा कि इस लड़के की इनोसेंसी वीडियो में साफ दिखाई दे रही है. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है कि काम करने में कोई शर्म नहीं करनी चाहिए - बेस्ट लाइन है. एक अन्य यूजर ने लिखा है - भगवान तुझे 64 अरब दे. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement