scorecardresearch
 

एक कमरे में रहता था परिवार, आज अरबपति... शख्स ने बताए अमीर बनने के सीक्रेट

How to Become Rich: ये शख्स एक कमरे के मकान में अपने परिवार के साथ रहा करते थे. कई छोटी मोटी नौकरी करनी पड़ीं. पैसे की बहुत किल्लत झेली. लेकिन आज अरबपति हैं. इन्होंने अपनी सफलता के राज बताए हैं.

Advertisement
X
अरबपति बिल कमिंग्स ने शेयर किए अपनी सफलता के सीक्रेट (तस्वीर- Cummings Properties)
अरबपति बिल कमिंग्स ने शेयर किए अपनी सफलता के सीक्रेट (तस्वीर- Cummings Properties)

फर्श से अर्श तक पहुंचने वाले दुनिया के तमाम लोगों ने अपने किस्से सुनाए हैं. ये अक्सर बताते हैं कि कौन की मुश्किलों का सामना करके इन्होंने ये मुकाम हासिल किया है. वहीं कुछ लोग अपने सीक्रेट भी बताते हैं. ऐसे ही शख्स 86 साल के बिल कमिंग्स हैं. वो अमेरिका में रहने वाले अरबपति हैं. उन्होंने अपनी सफलता के कुछ सीक्रेट बताए हैं, ताकि लोग इनका पालन कर खुद भी अपने सपनों को साकार कर सकें. उन्होंने अपनी बिलियन डॉलर की कंपनी 50 साल पहले शुरू की थी. आज वो बोस्टन में रियल एस्टेट के बादशाह हैं. 

मिरर यूके की रिपोर्ट के अनुसार, बिल आज भी लगातार आगे बढ़ रहे हैं. उन्होंने एक किताब लिखी है, ताकि लोगों को ये समझने में आसानी हो कि उनके जैसा बनने के लिए उन्हें क्या करना है. लेकिन बिल हमेशा से ही इतने खुशनसीब नहीं थे. वो अपनी बहन और माता पिता के साथ एक कमरे के मकान में रहते थे. दशकों की मेहनत के बाद उनकी कंपनी तेजी से आगे बढ़ती गई. बिल अपनी सफलता का सबसे ज्यादा श्रेय युवावस्था में मिले अपने अनुभव को देते हैं. उन्हें कई जगह छोटी मोटी नौकरी करनी पड़ीं. इससे उन्हें खुद को अमीर बनाने की प्रेरणा मिली. 

डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, बिल ने बताया कि वो और उनकी पत्नी पूरी तरह लग्जरी जिंदगी नहीं जीते. इतनी दौलत होने के बावजूद भी खर्चों में कटौती करते हैं. उन्हें कम खर्च करना सिखाया गया था. और वो आज भी इसी विचार के साथ जीते हैं. वो कहते हैं कि सफल होने के लिए आपको मेहनत करने से शर्माना नहीं चाहिए. वो अपनी किताब में लिखते हैं, 'कड़ी मेहनत, इच्छा, दृढ़ता और समर्पण के जितना महत्वपूर्ण कुछ भी नहीं है.' लेकिन अपनी ये क्वालिटी घर से काम करके नहीं दिखाई जा सकतीं. ऑफिस टाइम काफी जरूरी है.

Advertisement

उन्होंने ये भी कहा कि एक लीडर बनने के लिए प्रॉब्लम सॉल्वर होना जरूरी है. ऐसा इसलिए क्योंकि जब भी समस्याएं आती हैं, तो आपको उनसे निपटने के काबिल होने की आवश्यकता होती है. आपका सक्रिय रहना जरूरी है. बिल ने कहा, 'गुड लक को लेकर याद रखने वाली सबसे जरूरी बात ये है कि हमें खुद को और अपने सहकर्मियों को परेशानियों की पहचान करने के लिए प्रशिक्षित करना चाहिए.' वो जब भी लोगों को नौकरी पर रखते हैं तो उनमें टीम प्लेयर वाली क्वालिटी देखते हैं. ताकि वो अन्य लोगों के साथ अच्छी तरह काम कर सकें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement