scorecardresearch
 

RCB जर्सी में बैठो और मुफ्त सफर करो, बेंगलुरु ऑटो ड्राइवर का अनोखा ऑफर वायरल

आईपीएल के जोश में बेंगलुरु के एक ऑटो ड्राइवर ने ऐसा ऑफर दे दिया, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया. उसने अपनी गाड़ी में एक नोट चिपकाया-जो भी RCB जर्सी पहनकर बैठेगा, उसका किराया नहीं लिया जाएगा. इस छोटे से इशारे ने दिखा दिया कि क्रिकेट भारत में सिर्फ खेल नहीं, बल्कि लोगों की भावनाओं से जुड़ा एक जज्बा है.

Advertisement
X
सोशल मीडिया पर भी इस पहल को लेकर लोगों ने खूब प्रतिक्रिया दी (Photo: @mahikaa101/X)
सोशल मीडिया पर भी इस पहल को लेकर लोगों ने खूब प्रतिक्रिया दी (Photo: @mahikaa101/X)

भारत में क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि एक भावना है. यही भावना कभी स्टेडियम में नजर आती है, तो कभी रोजमर्रा की जिंदगी में. बेंगलुरु में एक ऑटो-रिक्शा ड्राइवर ने इसी जुनून को खास अंदाज में दिखाया, जिसका फोटो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

यह पोस्ट महिका जाधव नाम की यूजर ने X पर शेयर की. तस्वीर में ऑटो की ड्राइवर सीट के पीछे एक हाथ से लिखा हुआ नोट चिपका नजर आता है. इसमें लिखा है कि मैच डे पर RCB की जर्सी पहनने वाले यात्रियों को फ्री राइड दी जाएगी.

एक साधारण कागज पर लिखा यह संदेश लोगों को इसलिए खास लगा, क्योंकि इसमें क्रिकेट के प्रति सच्चा प्यार झलकता है. IPL के दौरान जहां हर कोई अपनी टीम के लिए चीयर करता है, वहीं यह ऑटो ड्राइवर अपने तरीके से RCB फैंस का समर्थन करता दिखा.

देखें पोस्ट

पोस्ट के कैप्शन में महिका जाधव ने लिखा कि भारत में क्रिकेट को शब्दों में समझाना मुश्किल है. यह बचपन से हर घर, हर बातचीत और हर गर्मियों का हिस्सा रहा है. और जैसे ही IPL शुरू होता है, यह जुनून फिर से हर जगह नजर आने लगता है.

Advertisement

उन्होंने खास तौर पर RCB फैंस का जिक्र करते हुए उन्हें  'सबसे धैर्यवान और वफादार' बताया. हर साल “ए साला कप नमदे” के नारे के साथ वही उम्मीद और उत्साह बना रहता है, जो इस टीम के प्रति उनके अटूट प्यार को दिखाता है.

सोशल मीडिया पर भी इस पहल को लेकर लोगों ने खूब प्रतिक्रिया दी. एक यूजर ने लिखा कि ऐसे छोटे-छोटे पल ही पूरे शहर को एक साथ जोड़ देते हैं. वहीं दूसरे ने कहा कि यह सच्चा प्यार है, अपनी टीम और उसके फैंस पर गर्व होता है.

कई लोगों का मानना है कि यह सिर्फ एक ऑफर नहीं, बल्कि क्रिकेट के उस जादू की झलक है, जो IPL के दौरान हर गली, हर सड़क और हर इंसान की जिंदगी में उतर आता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement