scorecardresearch
 

10 करोड़ जीत लिए, मगर लेने कोई नहीं आया... अब हो रही है तलाश!

10 करोड़ रुपए जीतने के बाद भी विजेता लॉटरी ऑफिस नहीं पहुंचे. अब लॉटरी से जुड़े अधिकारी इन लोगों की तलाश कर रहे हैं. उन्‍होंने लॉटरी खेलने वाले लोगों से अपील की है कि वे अपना अकाउंट चेक कर लें. इसी फरवरी लॉटरी विजेताओं की घोषणा हुई थी.

Advertisement
X
4 लोगों ने जीते 10 करोड़ रुपए (प्रतीकात्‍मक फोटो/ गेटी)
4 लोगों ने जीते 10 करोड़ रुपए (प्रतीकात्‍मक फोटो/ गेटी)

ब्रिटेन में चार लोगों ने मिलकर करीब 10 करोड़ रुपए की लॉटरी जीत ली. लेकिन हैरानी की बात यह रही कि इन चारों ही विजेताओं को इस बात की जानकारी नहीं है. दरअसल, 3 फरवरी को यूरोमिलियंस लॉटरी के तहत 100 से ज्‍यादा लोग करोड़पति बने थे. लेकिन, चार लोग इनामी राशि लेने नहीं आए. अब इन लोगों की तलाश की जा रही है.  

ब्रिटेन में लॉटरी खेलने वाले लोगों के पास ड्रॉ निकलने के बाद विनिंग अमाउंट लेने के लिए 180 दिनों तक का वक्‍त होता है. अभी तक  करोड़ों रुपए की धनराशि जीतने वाले इन चारों ही लोगों के बारे में ज्‍यादा जानकारी सामने नहीं आ पाई है. 

मेट्रो की रिपोर्ट के मुताबिक-तीन लोगों ने रिटेल शॉप से और एक ने ऑनलाइन लॉटरी टिकट खरीदा था. इस मामले पर 'द नेशनल लॉटरी' से जुड़े एंडी कार्टर ने भी हैरानी व्‍यक्त की. उन्‍होंने कहा कि सोचिए कोई व्‍यक्ति करोड़पति बन गया है, लेकिन उसे इस बात की जानकारी ही नहीं है. 

एंडी ने कहा कि इस मामले को केवल एक ही सप्‍ताह हुआ है. लेकिन, हम यूरोमिलियंस खेलने वाले लोगों से निवेदन करना चाहेंगे कि वे अपने अकाउंट चेक करें. एंडी ने आगे कहा- इसके बाद हो सकता है कि 10 करोड़ की इनामी राशि जीत चुके ये 4 लोग सामने आ सकें. 

Advertisement

एंडी ने कहा, अब तक 27 विजेताओं को लॉटरी टिकट की इनामी राशि दी जा चुकी है. बता दें कि हाल ही में वाशिंटन में एक शख्‍स ने भी लॉटरी टिकट के दम पर 6000 करोड़ रुपए से ज्‍यादा की जैकपॉट राशि जीती थी. इस शख्‍स ने यह राशि जीतकर एक नया इतिहास रचा था. 
 

 

Advertisement
Advertisement