scorecardresearch
 
Advertisement
ट्रेंडिंग

Photos: जब बाल-बाल बचे डोनाल्ड ट्रंप, अब तक 3 बार हो चुका हमला

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर जानलेवा हमला हुआ
  • 1/10

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर जानलेवा हमले की खबर सामने आई है. बीबीसी के रिपोर्ट मुताबिक, ट्रंप वाशिंगटन के एक होटल में व्हाइट हाउस के पत्रकारों के साथ कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर में शामिल थे, तभी अचानक गोली चलने की आवाजें सुनाई दीं. हालात बिगड़ते देख उन्हें तुरंत सुरक्षित बाहर निकाला गया. सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान 7 से 8 राउंड फायरिंग हुई.

(Photo: ITG)

Donald Trump attack
  • 2/10

यह हमला ऐसे समय हुआ है जब ट्रंप ईरान से जुड़े तनाव को लेकर पहले से ही घिरे हुए हैं. घटना के कुछ देर बाद ट्रंप ने कहा कि 'शूटर पकड़ा जा चुका है और कार्यक्रम जारी रहना चाहिए. बाद में व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने हमलावर को “बीमार” बताया और कहा कि उसका मकसद अभी स्पष्ट नहीं है, हालांकि संदिग्ध का व्यवहार काफी संदिग्ध और असामान्य था.

(Photo:AP)

U.S. Secret Service agents surround President Donald Trump
  • 3/10

राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया कि संदिग्ध करीब 50 गज दूर से दौड़ता हुआ आया, जिसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत हथियार निकालकर स्थिति संभाली. उन्होंने यह भी कहा कि अधिकारियों ने कैलिफोर्निया स्थित संदिग्ध के अपार्टमेंट पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.


(Photo:AP)

Advertisement
: Guests exit during the White House Correspondents Dinner,
  • 4/10

हालांकि ये पहले मामला नहीं है ट्रंप की सुरक्षा पर चुक हुई हो. इससे पहले भी ट्रंप पर हमला हो चुके हैं.घटना के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने देशवासियों से शांति बनाए रखने की अपील की. उन्होंने कहा कि इस घटना ने अलग-अलग राजनीतिक विचारधाराओं के लोगों को एक साथ ला दिया है.

(Photo: AP)

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर जानलेवा हमला हुआ
  • 5/10

ट्रंप पर सबसे गंभीर हमला 13 जुलाई 2024 को पेंसिल्वेनिया की एक चुनावी रैली के दौरान हुआ था. उस समय डोनाल्ड ट्रंप 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार थे. बटलर में आयोजित रैली के दौरान 20 वर्षीय थॉमस मैथ्यू क्रूक्स ने छत से AR-15 स्टाइल राइफल से फायरिंग की, जिसमें एक गोली ट्रंप के दाहिने कान को छूकर निकल गई और उन्हें चोट लगी.

(File: Photo)

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर जानलेवा हमला हुआ
  • 6/10

ट्रंप ने तुरंत मुड़कर मुट्ठी दिखाई और 'Fight! Fight! Fight!' का नारा लगाया.इस हमले में एक ट्रंप समर्थक कोरी कॉम्पेरेटोरे की मौत हो गई और दो अन्य घायल हुए. हमलावर क्रूक्स को सीक्रेट सर्विस के काउंटर-स्नाइपर ने मार गिराया. ट्रंप उस समय पूर्व राष्ट्रपति थे. (Photo: AFP)

President Donald Trump gestures
  • 7/10

2024 में अमेरिकी एजेंसियों ने कुछ अंतरराष्ट्रीय साजिशों का भी खुलासा किया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2024 में ईरान से जुड़े कुछ तत्वों द्वारा ट्रंप को निशाना बनाने की योजना की जानकारी सामने आई थी.हालांकि यह साजिश समय रहते नाकाम कर दी गई.

(Photo: AFP)

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर जानलेवा हमला हुआ
  • 8/10

15 सितंबर 2024 में फ्लोरिडा गोल्फ कोर्स में भी ट्रंप को निशाना बनाया गया था.ट्रंप वेस्ट पाम बीच के अपने गोल्फ क्लब में गोल्फ खेल रहे थे, जब 59 वर्षीय रयान वेस्ले राउथ ने AK-स्टाइल राइफल लेकर झाड़ियों में छिपकर निशाना साधा.

(Photo:ITG)

 

 

President Donald Trump approaches the podium
  • 9/10

 सीक्रेट सर्विस एजेंट्स ने संदिग्ध गतिविधि देखते ही कार्रवाई की और हमलावर को पकड़ लिया. गोली ट्रंप तक नहीं पहुंची. राउथ को बाद में उम्रकैद की सजा सुनाई गई. ट्रंप तब भी चुनावी अभियान चला रहे थे.

(ये तस्वीर हाल की है Photo: AP)

Advertisement
ट्रंप पर जानलेवा हमला
  • 10/10

18 जून 2016 को भी ट्रंप पर हमला हुआ था. उस समय डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति नहीं, बल्कि रिपब्लिकन उम्मीदवार थे, जबकि अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा थे. रैली के दौरान 20 वर्षीय ब्रिटिश नागरिक माइकल स्टीवन सैंडफोर्ड ने ऑटोग्राफ के बहाने एक पुलिस अधिकारी की पिस्तौल छीनने की कोशिश की, ताकि ट्रंप पर हमला कर सके. हालांकि सुरक्षा बलों ने उसे तुरंत पकड़ लिया और कोई फायरिंग नहीं हुई.

(ये हाल की तस्वीर है -AP)

Advertisement
Advertisement