scorecardresearch
 
Advertisement
ट्रेंडिंग

12 साल में एक बार खिलता है ये फूल, कहीं आती है लाश जैसी बदबू... दुनिया के 7 सबसे अनोखे फूल

दुनिया के 7 सबसे अनोखे फूल
  • 1/8

दुनिया में ऐसे कई फूल हैं जो सिर्फ अपनी खूबसूरती के लिए नहीं, बल्कि अपनी अनोखी खूबियों की वजह से भी मशहूर हैं. कुछ फूल दशकों में सिर्फ एक बार खिलते हैं, कुछ से सड़े हुए शव जैसी बदबू आती है, तो कुछ इतने दुर्लभ हैं कि उन्हें देखने के लिए लोगों को घने जंगलों और दूरदराज़ इलाकों तक जाना पड़ता है. (Photo:Pexel)

दुनिया के 7 सबसे अनोखे फूल
  • 2/8

रैफ्लेसिया दुनिया का सबसे बड़ा एकल फूल माना जाता है. यह मलेशिया, इंडोनेशिया, थाईलैंड और फिलीपींस के वर्षावनों में पाया जाता है. इसका व्यास 3 फीट से अधिक और वजन कई किलोग्राम तक हो सकता है. यह बिना किसी तय समय के खिलता है और केवल कुछ दिनों में मुरझा जाता है, इसलिए इसे देख पाना बेहद दुर्लभ अनुभव माना जाता है.

(Photo:Getty)

दुनिया के 7 सबसे अनोखे फूल
  • 3/8


वीनस फ्लाइट्रैप (Venus Flytrap) दुनिया के सबसे अनोखे मांसाहारी पौधों में से एक है. यह फूल नहीं, बल्कि ऐसा पौधा है जो मक्खियों, मच्छरों और अन्य छोटे कीड़ों को अपनी पत्तियों में फंसाकर खाता है. यह पौधा मुख्य रूप से अमेरिका के नॉर्थ और साउथ कैरोलाइना के दलदली इलाकों में पाया जाता है.

(Photo:Pexel)

Advertisement
दुनिया के 7 सबसे अनोखे फूल
  • 4/8


हाइडनोरा अफ्रीकाना (Hydnora africana) दक्षिणी अफ्रीका के रेगिस्तानी इलाकों में पाया जाने वाला एक बेहद दुर्लभ परजीवी पौधा है. यह जमीन के नीचे उगता है और फूल आने पर ही बाहर दिखाई देता है. इसके लाल, मांसल फूल से सड़े हुए मांस जैसी तेज बदबू आती है, जिससे गोबर बीटल और अन्य कीड़े आकर्षित होकर परागण करते हैं.

(Photo: Wikipedia)

दुनिया के 7 सबसे अनोखे फूल
  • 5/8

टाइटन एरम (Titan Arum) इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप का दुर्लभ पौधा है, जिसे कॉर्प्स फ्लावर भी कहा जाता है. यह कई सालों में एक बार खिलता है और इसके खिलने के दौरान सड़े हुए शव जैसी तेज बदबू आती है, जिससे मक्खियां और अन्य कीड़े परागण के लिए आकर्षित होते है.

(Photo:Unsplash)

दुनिया के 7 सबसे अनोखे फूल
  • 6/8

छुईमुई (Mimosa pudica) एक अनोखा संवेदनशील पौधा है, जो छूने, तेज हवा या कंपन महसूस होते ही अपनी पत्तियां तुरंत समेट लेता है. इसके छोटे, गोल और गुलाबी-बैंगनी रंग के फूले हुए फूल बेहद आकर्षक दिखते हैं. यह पौधा मुख्य रूप से उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में पाया जाता है.
(Photo:Pexel)

दुनिया के 7 सबसे अनोखे फूल
  • 7/8

ड्रैगन ब्लड ट्री (Dragon Blood Tree) दुनिया के सबसे अनोखे पेड़ों में से एक है. इसकी छतरी जैसी आकृति इसे बेहद अलग बनाती है। इसकी छाल से निकलने वाला गहरे लाल रंग का राल 'ड्रैगन ब्लड' कहलाता है, जिसका उपयोग सदियों से दवा, रंग और वार्निश बनाने में किया जाता रहा है.

(Photo:Unsplash)

दुनिया के 7 सबसे अनोखे फूल
  • 8/8


वेल्विट्शिया मिराबिलिस (Welwitschia mirabilis) दुनिया के सबसे अनोखे रेगिस्तानी पौधों में से एक है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके पूरे जीवन में केवल दो पत्तियां ही निकलती हैं, जो लगातार बढ़ती रहती हैं और समय के साथ फटकर कई हिस्सों जैसी दिखने लगती हैं. यह पौधा 1,000 से 2,000 साल तक जीवित रह सकता है और बेहद कम बारिश वाले नामिब रेगिस्तान में भी आसानी से जीवित रहता है.(Photo:Getty)

Advertisement
Advertisement