scorecardresearch
 
Advertisement
  • Hindi News
  • Topic
  • स्वामी शाश्वतजी महाराज

स्वामी शाश्वतजी महाराज

स्वामी शाश्वतजी महाराज

स्वामी शाश्वतजी महाराज

स्वामी शाश्वतजी महाराज (Swami Shashwatji Maharaj) इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. उत्तर प्रदेश के वृंदावन से शाश्वतजी महाराज को लोग 'जेन जी बाबा' के नाम से बुला रहे हैं. इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर उनके वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं. 

शाश्वत आचार्यजी महाराज का जन्म 5 अगस्त 2007 को वृंदावन में हुआ था. उनके पिता का नाम स्वामी वृंदावन आचार्यजी महाराज है, जो स्वयं भी संत हैं. उनका बचपन धार्मिक माहौल में बीता. परिवार में पूजा-पाठ, भजन-कीर्तन और धार्मिक ग्रंथों का अध्ययन होता था. इसी माहौल में उनकी रुचि आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर बढ़ी.

बताया जाता है कि शाश्वतजी महाराज ने चार साल की उम्र से ही श्रीमद्भागवत कथा सुनाना शुरू कर दिया था. धीरे-धीरे उन्होंने कथा वाचन के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई. वह वृंदावन स्थित श्री धाम गोदा विहार मंदिर से जुड़े हैं और उन्हें मंदिर का पीठाधीश्वर बताया जाता है.

धार्मिक गतिविधियों के साथ वह अपनी पढ़ाई भी जारी रखे हुए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वह मथुरा के गिरिराज महाराज लॉ कॉलेज से बीए-एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं. परिवार के मुताबिक, उनकी दीक्षा से जुड़ी प्रक्रिया भी चल रही है.

और पढ़ें
Advertisement
Advertisement