scorecardresearch
 
Advertisement

सिमरत कौर रंधावा

सिमरत कौर रंधावा

सिमरत कौर रंधावा

सिमरत कौर रंधावा (Simrat Kaur Randhawa) एक अभिनेत्री हैं. साल 2023 में उन्होंने बॉलीवुड की हिट फिल्म 'गदर 2 (Gadar 2)' में काम किया. इस फिल्म में उन्होंने उत्कर्ष शर्मा की पत्नी और सन्नी दोओस की बहू का किरदार निभाया. यह फिल्म 11 अगस्त 2023 को रिलीज हुई और काफी चर्चा में रही.

लेकिन सिमरत कौर अपनी शुरुआत तेलुगु और हिंदी फिल्मों से किया था.सिमरत ने 2017 में तेलुगु रोमांटिक फिल्म 'प्रेमाथो मी कार्तिक'से एक्टिंग डेब्यू किया, जिसमें उनके साथ कार्तिकेय नजर आए. इसके बाद 2018 में उन्होंने परिचयम और सोनी जैसी फिल्मों में काम किया.

बाद में उन्हें तेलुगु फिल्म डर्टी हैरी में लीड रोल मिला, जिसमें उन्होंने श्रवण रेड्डी के साथ काम किया. यह फिल्म एक रोमांटिक थ्रिलर थी और दर्शकों के बीच चर्चा में रही. फिल्मों के अलावा सिमरत कई पंजाबी म्यूजिक वीडियो में भी नजर आई हैं.
इसके अलावा उन्होंने 2021 में मीका सिंह के गाने “Tere Bin Zindagi” में भी काम किया.

सिमरत कौर का जन्म 16 जुलाई 1997 को मुंबई में एक पंजाबी सिख परिवार में हुआ था. उनकी परवरिश भी मुंबई में ही हुई. पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने बी.एससी (कंप्यूटर साइंस) की डिग्री हासिल की है.

और पढ़ें

सिमरत कौर रंधावा न्यूज़

Advertisement
Advertisement