संतोष कुमार सुमन (Santosh Kumar Suman) बिहार के एक भारतीय राजनेता हैं. 15 अप्रैल 2026 को सम्राट चौधरी बिहार के मुख्यमंत्री बनें. 7 मई 2026 को बिहार कैबिनेट विस्तार हुआ जिसमें संतोष कुमार सुमन ने मंत्री पद की शपथ ली.
वे हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा का प्रतिनिधित्व करते हैं. वह बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं. संतोष कुमार सुमन मार्च 2023 में हुए चुनावों में निर्विरोध चुने गए थे. वे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बेटे हैं,
संतोष ने नौवीं नीतीश कुमार सरकार में 28 जनवरी 2024 से 20 नवंबर 2025 तक सूचना प्रौद्योगिकी, आपदा प्रबंधन और लघु जल संसाधन मंत्री बने, आठवीं नीतीश कुमार सरकार में 16 अगस्त 2022 से 13 जून 2023 तक SC/ST कल्याण मंत्री रहे और सातवीं नीतीश कुमार सरकार में 16 नवंबर 2020 से 9 अगस्त 2022 तक लघु सिंचाई और SC/ST कल्याण मंत्री के रूप में कार्य किया.
पटना में आयोजित 'पंचायत आजतक' कार्यक्रम में मंच पर खास तौर पर आमंत्रित थे बिहार के लघु जल संसाधन मंत्री संतोष सुमन, पंचायत राज मंत्री दीपक प्रकाश और गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार पासवान. 'सबका साथ, सबका विकास' सत्र में उनसे एंकर साहिल जोशी ने की खास बातचीत. देखें वीडियो.
Panchayat Aajtak Bihar 2026: बिहार पंचायत आजतक के कार्यक्रम में सम्राट सरकार में बीजेपी के सहयोगी दल कोटे वाले दल के तीनों मंत्री शामिल हुए. समान नागरिक संहिता (UCC) पर जहां एनडीए के सहयोगी दलों ने ड्राफ्ट आने तक पत्ते नहीं खोले तो आरक्षण की समीक्षा और उप-वर्गीकरण के मुद्दे पर मंत्री संतोष सुमन और संजय पासवान के विचार आमने-सामने नजर आए.