वेलेंटाइन वीक की शुरुआत रोज डे (Rose Day) से होती है, जो हर साल 7 फरवरी को मनाया जाता है. इस दिन लोग अपने प्रियजनों को गुलाब का फूल देकर अपने दिल की भावनाएं व्यक्त करते हैं. गुलाब केवल एक सुंदर फूल ही नहीं, बल्कि प्रेम, सम्मान, दोस्ती और अपनापन जताने का सबसे खूबसूरत माध्यम भी है. अलग-अलग रंगों के गुलाब अलग-अलग भावनाओं को दर्शाते हैं. लाल गुलाब सच्चे प्रेम और गहरे लगाव का प्रतीक है, गुलाबी गुलाब स्नेह और प्रशंसा को दर्शाता है, पीला गुलाब दोस्ती और खुशी का संदेश देता है, जबकि सफेद गुलाब शांति और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है.
Rose Day का महत्व केवल प्रेमी-प्रेमिका तक सीमित नहीं है, बल्कि इस दिन हम अपने माता-पिता, दोस्तों, शिक्षकों और उन सभी लोगों को भी गुलाब दे सकते हैं, जिन्होंने हमारे जीवन में प्यार और सहयोग दिया है. एक छोटा-सा फूल भी किसी के चेहरे पर मुस्कान ला सकता है और रिश्तों में मिठास घोल सकता है.
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में भावनाएं व्यक्त करने का समय कम मिल पाता है. Rose Day हमें यह याद दिलाता है कि अपने प्रियजनों को यह बताना कितना जरूरी है कि वे हमारे लिए कितने खास हैं. एक गुलाब के साथ कहा गया “तुम मेरे लिए बहुत मायने रखते हो” किसी महंगे तोहफे से भी अधिक मूल्यवान हो सकता है.
इस तरह Rose Day प्रेम, दोस्ती और आपसी समझ का त्योहार है, जो दिलों को करीब लाता है और रिश्तों को और मजबूत बनाता है. गुलाब की खुशबू की तरह यह दिन भी हमारे जीवन में प्रेम की मिठास भर देता है.
वैलेंटाइन वीक की शुरुआत कल 7 फरवरी से होने वाली है, अगर आप भी अपने पार्टनर को इस दिन स्पेशल फील कराना चाहते हैं तो उनको सिर्फ गुलाब का फूलकर हैप्पी रोज डे ना बोलें. बल्कि इस साल एक प्यार भरी शायरी से उनको अपने दिल भी बात भी जाहिर करें. आइए इस आर्टिकल में आपको कुछ रोमांटिक शायरी बताते हैं, जो आपके पार्टनर का दिल खुश कर देंगी.
Valentine's Week 2026: 7 फरवरी को रोज डे (Rose Day) के साथ वैलेंटाइन वीक की शुरुआत होती है. इस दिन लोग अपने प्रियजनों, दोस्तों और पार्टनर को गुलाब गिफ्ट करते हैं. इस रोज डे पर आप अपने प्रियजन को प्यार भरे मैसेज भेजकर स्पेशल फील करा सकते हैं.
Rose Day 2026: उम्र के हर पड़ाव पर महिलाओं को खूबसूरत दिखना बहुत पसंद होता है और वेलेंटाइन वीक में तो हर महिला चाहती है कि उसका चेहरा फूलों की तरह खिला हुआ दिखे, इसके लिए आपको ज्यादा खर्चे करने की जरूरत नहीं है, बस घर पर ही फूलों से ही अपने लिए कुछ होममेड मास्क बना लीजिए और अपने चेहरे की चमक को दोगुना कीजिए.
Valentine's Week List 2026: वैलेंटाइन वीक 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होने वाली है. रोज डे से वैलेंटाइन वीक की शुरुआत होती है. Valentine Week 7 फरवरी से 14 फरवरी तक चलता है. वैलेंटाइन वीक 2026 की लिस्ट- रोज डे (February 7), प्रपोज डे (February 8), चॉकलेट डे (February 9), टेडी डे (February 10), प्रॉमिस डे (February 11), हग डे (February 12), किस डे (February 13), वैलेंटाइंस डे (14 February)
Valentine's Week List 2026: वैलेंटाइन वीक 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होने वाली है. रोज डे से वैलेंटाइन वीक की शुरुआत होती है. Valentine Week 7 फरवरी से 14 फरवरी तक चलता है. वैलेंटाइन वीक 2026 की लिस्ट- रोज डे (February 7), प्रपोज डे (February 8), चॉकलेट डे (February 9), टेडी डे (February 10), प्रॉमिस डे (February 11), हग डे (February 12), किस डे (February 13), वैलेंटाइंस डे (14 February).