scorecardresearch
 
Advertisement

पिया डांडिया

पिया डांडिया

पिया डांडिया

पिया डांडिया (Pia Dandiya) अमेरिका की भारतीय मूल की डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता हैं. उन्होंने 3 नवंबर 2026 को हुए अमेरिकी मिडटर्म इलेक्शन में फ्लोरिडा के 22वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से जीत दर्ज की. उन्होंने रिपब्लिकन उम्मीदवार केसी असकर को हराया. इस जीत के साथ वह फ्लोरिडा से अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के लिए चुनी जाने वाली पहली भारतीय मूल की नेता बन गई हैं.

पिया डांडिया का जन्म और पालन-पोषण फ्लोरिडा के पाम बीच काउंटी में हुआ. उनके माता-पिता 1980 के दशक में भारत के जयपुर से अमेरिका गए थे. उनके पिता डॉ. रोहित डांडिया चिकित्सक हैं, जबकि उनकी मां ने अमेरिका में एक मॉन्टेसरी स्कूल की स्थापना की थी. पिया का बचपन जुपिटर शहर में बीता. वह अपने परिवार के साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं से भी जुड़ी रहीं.

पिया ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से गवर्नमेंट विषय की पढ़ाई की और बोस्टन यूनिवर्सिटी से शिक्षा में मास्टर डिग्री हासिल की. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शिक्षक के रूप में की थी. वह दिल्ली की झुग्गी बस्तियों में भी बच्चों को पढ़ा चुकी हैं. इसके बाद उन्होंने न्यूयॉर्क के हार्लेम में एक हाई स्कूल की स्थापना की और 28 साल की उम्र में उसकी प्रिंसिपल बनीं.

उन्होंने व्हाइट हाउस फेलो के रूप में भी काम किया. इसके बाद वह एप्पल कंपनी से जुड़ीं और शिक्षा, स्वास्थ्य तथा सरकारी सेवाओं से जुड़े तकनीकी कार्यों में योगदान दिया.

पिया डांडिया ने अपने चुनाव प्रचार में शिक्षा, महंगाई, रोजगार और आर्थिक अवसरों जैसे मुद्दों को प्रमुखता दी. उनकी जीत से अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में भारतीय मूल के लोगों का प्रतिनिधित्व और बढ़ा है. 

और पढ़ें
Follow पिया डांडिया on:

पिया डांडिया न्यूज़

Advertisement
Advertisement