मुरीदके (Muridke), पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित एक शहर है, जो लाहौर से लगभग 33 किलोमीटर उत्तर में स्थित है. यह शहर शेखूपुरा जिले का हिस्सा है और अपनी भौगोलिक स्थिति तथा औद्योगिक विकास के कारण प्रसिद्ध हो रहा है. भारत ने 6 मई 2025 को ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और PoJK में स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर टारगेटेड स्ट्राइक किया, जिनमें मुरीदके स्थित आतंकी ठिकानें शामिल थे. यह ऑपरेशन 22 अप्रेल 2025 को हुए पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में किया गया.
मुरीदके ऐतिहासिक रूप से एक छोटा कस्बा था, लेकिन ग्रैंड ट्रंक रोड और लाहौर-सियालकोट मोटरवे के नजदीक होने के कारण इसका रणनीतिक महत्व बढ़ गया. यहां से देश के कई प्रमुख शहरों तक सड़क और रेलमार्ग की अच्छी पहुंच है.
शहर में कई सरकारी और निजी स्कूल और कॉलेज मौजूद हैं. कुछ उल्लेखनीय संस्थान तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा पर भी ध्यान केंद्रित कर रहे हैं. हालांकि, स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा जैसी सुविधाओं में अभी और सुधार की आवश्यकता है.
एयरफोर्स चीफ एपी सिंह ने 6 मई 2025 की शाम को बताया कि वो बड़ौदा जा रहे हैं, तत्कालीन DGMO राजीव घई के घर उनके बेटी दामाद आ चुके थे. नेवी चीफ ने घर में पहले ही कह दिया था कि वे बाहर जा रहे हैं और उनका इंतजार न किया जाए. पूर्व आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी अपने असिस्टेंट की कार से निकले और घर के पीछे के दरवाजे से निकले. ये 6 मई की देर शाम थी. इंडियन डिफेंस के इन सभी दिग्गज स्तंभों की मंजिल एक ही थी.
PoK में शुरू हुआ आंदोलन अब पाकिस्तान के शासन को खुली चुनौती देने लगा है. रावलकोट में हुई एक सभा में आंदोलनकारी नेता सरदार अमन कश्मीरी ने पाकिस्तान से क्षेत्र छोड़ने की मांग करते हुए सब्सिडी ठुकराई और भारत के साथ व्यापारिक रास्ते खोलने की बात कही है.
PoK में हालात विस्फोटक हो गए हैं. रावलकोट, मुजफ्फराबाद, कोटली और कई शहरों में हजारों लोग सड़कों पर उतर आए हैं. सस्ती बिजली, खाद्य पदार्थों की कीमतों में कमी और राजनीतिक अधिकारों की मांग को लेकर हुए प्रदर्शनों पर पाकिस्तानी सुरक्षा बलों की कार्रवाई से तनाव और बढ़ गया है.
ऑपरेशन सिंदूर के एक्सक्लूसिव वीडियो में लश्कर आतंकियों ने खुद कबूल किया कि मुरिदके मुख्यालय समेत नूर खान, शोरकोट और रहीम यार खान एयरबेसों पर भारी तबाही हुई. पाकिस्तान की 'जीत' वाली कहानी पूरी तरह झूठी साबित हुई.
पाकिस्तानी नेता शाहीर सियालवी ने स्वीकार किया कि पाकिस्तान की सेना ने हाफिज सईद और मसूद अजहर के लिए लड़ाई लड़ी. मुरीदके और बहावलपुर में भारतीय हमलों के बाद सेना ने आतंकियों के शवों को सैन्य सम्मान दिया.
पाकिस्तान के मुरिदके में लश्कर-ए-तैयबा का मुख्यालय मरकज़-ए-तैयबा फिर से तेजी से एक्टिव हो रहा है. खुफिया एजेंसियों के अनुसार, ऑपरेशन सिंदूर में नुकसान पहुंचाई गई इमारतों का पुनर्निर्माण तेज़ी से हो रहा है, जिसमें पाकिस्तानी सेना और ISI भारी फंडिंग कर रहे हैं.
पाकिस्तान को एक और लोन की मंजूरी मिल गई है. अपने इकोनॉमी को स्थिर करने के लिए कंगाली के कगार पर खड़े इस देश को 70 करोड़ डॉलर का लोन दिया जाएगा.
आईएमफ ने 7 अरब डॉलर के बेलआउट पैकेज की दूसरी समीक्षा के तहत पाकिस्तान के सामने 11 शर्तें रखी हैं, जिसे पूरा करने पर ही कर्ज दिया जा सकता है.
पाकिस्तान ने कट्टरपंथी धार्मिक संगठन तेहरिक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (TLP) पर देशभर में प्रतिबंध लगा दिया है. ये फैसला पंजाब सरकार की सिफारिश और हालिया गाजा मार्च के दौरान TLP के हिंसक प्रदर्शन के बाद लिया गया. इस कदम के तहत संगठन के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर कठोर कानूनी कार्रवाई, उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स और बैंक अकाउंट्स फ्रीज करना, और उनके सभी पोस्टर-बैनर हटाना शामिल है.
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मुरीदके में तहरीक-ए-लब्बैक (TLP) के हिंसक प्रदर्शन से हालात बेकाबू हो गए हैं. TLP चीफ मौलाना साद रिजवी की अगुवाई में हजारों कार्यकर्ता गाजा शांति समझौते के खिलाफ सड़कों पर उतर आए, जिसके बाद पुलिस और रेंजर्स से उनकी हिंसक झड़प हुई. एक TLP समर्थक ने कहा, 'हम मर तो जाएंगे इंशाल्लाह पीछे किसी सूरत नहीं हटेंगे'.
पाकिस्तान में TLP समर्थकों ने सड़कों पर हिंसक प्रदर्शन किया. जलती बसें, गोलियों की आवाज़ें और नाचते प्रदर्शनकारी सोशल मीडिया पर वायरल. TLP ने सरकार पर गाजा और इस्लाम के साथ धोखा करने का आरोप लगाया.
पाकिस्तान के कट्टरपंथी मौलाना साद को पंजाब में गोली लगने की खबर है. मौलाना साद पाकिस्तान सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहा है. रिपोर्ट है कि साद के समर्थक उसका ऑपरेशन कराने की कोशिश कर रहे हैं.
पाकिस्तान में कट्टरपंथी नेता साद रिजवी को मुरीदके में गोली लगी. TLP समर्थक हिंसक प्रदर्शन कर रहे हैं, सुरक्षा एजेंसियां मुरीदके और आसपास के इलाकों में तैनात. संगठन ने इसे “इजरायली गुंडों” की साजिश बताया.
पाकिस्तान में तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (TLP) के विरोध प्रदर्शनों और सुरक्षा बलों के साथ हुई हिंसक झड़प हुई है, जिसमें लोग हताहत हुए हैं और संपत्ति को नुकसान पहुंचा है.
मुरीदके में तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) के प्रदर्शनकारियों और पुलिस तथा रेंजर्स के बीच हिंसक झड़प कम से कम 5 लोगों के मारे जाने और 300 से ज्यादा के घायल होने की खबर हैं. मृतकों में एक पुलिस अधिकारी शामिल है. टीएलपी समर्थकों पाकिस्तानी सेना पर प्रदर्शनकारियों को गोली मारने का आरोप लगाया है.
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मई 2025 में भारत ने पाकिस्तान के मुरीदके एयरबेस पर हमला किया था. उस हमले के निशान अब भी साफ दिख रहे हैं. सितंबर 2025 की गूगल अर्थ की सैटेलाइट इमेज से पता चला है कि मुरीदके एयरबेस पर मरम्मत का काम अभी भी चल रहा है
मई 2025 के ऑपरेशन सिंदूर में भारत के हमले से पाकिस्तान का मुरीदके एयरबेस बुरी तरह जख्मी हुआ. गूगल अर्थ की सितंबर 2025 की तस्वीरें दिखाती हैं कि हमले वाली दोनों जगहें अब भी ढकी हुई हैं. मरम्मत जारी है, लेकिन घाव गहरे हैं. पाकिस्तान की हवाई ताकत पर सवाल उठ रहा है. भारत की सटीकता साबित हुई.
लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर कासिम ने कबूला कि भारत के ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के मुरीदके आतंकी कैंप तबाह हुए थे. इससे पहले जैश के आतंकी इलियास कश्मीरी भी सच उगल चुके हैं. पाकिस्तान झूठ छिपाता रहा, लेकिन उसके अपने आतंकी ही अब उसकी पोल खोल रहे हैं.
भारत के ऑपरेशन सिंदूर ने मई 2025 में लश्कर-ए-तैयबा के मुरिदके मुख्यालय को नष्ट किया. अब पाकिस्तान सरकार इसे दोबारा बनाएगी, जिसके लिए PM शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ फंडिंग करेंगे. अगस्त से निर्माण शुरू हो गया, जिसे फरवरी 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है. भारत ने इसे आतंकवाद को समर्थन बताया, जिससे क्षेत्रीय तनाव बढ़ सकता है.
पाकिस्तान ऑपरेशन सिंदूर के बाद भी आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है. 90 दिन में 15 नए कैंप बनाकर और नई तकनीक इस्तेमाल करके वह आतंकियों को फिर से संगठित कर रहा है. ISI का सपोर्ट और छोटे कैंप्स की रणनीति से वह भारतीय सेना को चुनौती दे रहा है. लेकिन भारत की सख्ती और जनता का साथ इस खतरे को कम कर सकता है.
2025 में भारत-पाकिस्तान (150+ मौतें, एयरबेस तबाह), कंबोडिया-थाईलैंड (34+ मौतें, 40,000+ विस्थापित), यूक्रेन-रूस (5 लाख+ मौतें), इज़रायल-हमास (43,000+ मौतें), सूडान (20,000+ मौतें) और ईरान-पाकिस्तान (20 मौतें) ने दुनिया को तबाह किया. हथियारों की बिक्री $100 बिलियन पार कर सकती है.