21 NOV 2025
Photo: Instagram/@rohitashvgour
टीवी का सबसे फेमस कॉमेडी शो 'भाभीजी घर पर हैं' ऑडियंस के बीच काफी पॉपुलर है. इस कॉमेडी टीवी सीरियल में एक से बढ़कर एक केरैक्टर देखने को मिलते हैं.
Photo: Screengrab
हाल ही में इस शो के सेट पर बिहार की अलीनगर विधानसभा सीट से चुनीं गई विधायक और मशहूर लोक गायिकी मैथिली ठाकुर ने शिरकत की.
Photo: Instagram/@maithilithakur
इस टीवी शो में मनमोहन तिवारी का रोल प्ले कर रहे रोहिताश्व गौर ने आज अपने सोशल मीडिया हैंडल पर सेट से एक खास तस्वीर शेयर की है. जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
Photo: Instagram/@rohitashvgour
दरअसल एक्टर रोहिताश्व गौर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर विधायक मैथिली ठाकुर के साथ उनके पिता की एक खास तस्वीर शेयर की है. जिसमें उन्होंने बिहार चुनाव नतीजे को भी याद किया.
Photo: Instagram/@rohitashvgour
इंस्टाग्राम पर रोहिताश्व ने मैथिली की जीत का जश्न मनाते हुए कैप्शन में लिखा, 'आखिरकार हमारी प्यारी बेटी मैथिली जीत गई. वो सबसे कम उम्र की विधायक बन गई हैं.'
Photo: Instagram/@rohitashvgour
'हाल ही में जब मैंने एक वीडियो में आप सब से मैथिली को जिताने की रिक्वेस्ट की थी, तो बहुत लोगों ने मुझे बुरा-भला कहा था. लेकिन पता नहीं क्यों, बार-बार मेरे दिल में यकीन था कि ये जीत पक्की है.'
Photo: Instagram/@maithilithakur
रोहिताश्व ने आगे लिखा,'यह तस्वीर हमारे 'भाभीजी घर पर हैं' सेट की है. मैथिली अपने पापा के साथ शो देखने आई थीं. 'भाभीजी घर पर है' उनके परिवार का पसंदीदा सीरियल है.
Photo: Instagram/@maithilithakur
बता दें कि बिहार की अलीनगर सीट से चुनी गईं मैथिली ठाकुर सबसे कम उम्र की विधायक हैं. मैथिली सिर्फ 25 साल की हैं और सबसे कम उम्र की विधायक बनकर उभरी हैं.
Photo: Instagram/@maithilithakur