scorecardresearch
 
Advertisement

मदन सहनी

मदन सहनी

मदन सहनी

मदन सहनी (Madan Sahni) बिहार के एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं. 15 अप्रैल 2026 को सम्राट चौधरी बिहार मुख्यमंत्री बनें. 7 मई 2026 को बिहार कैबिनेट विस्तार हुआ जिसमें मदन सहनी मंत्री पद की शपथ ली. 

वह जनता दल (यूनाइटेड) के सदस्य हैं (Member of JDU). बिहार चुनाव 2025 में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद नीतीश कुमार ने 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. 20 नवंबर 2025 को नीतीश कुमार की सरकार में मदन सहनी कैबिनेट मंत्री बने थे.

वह विधान सभा के लिए तीन बार चुने जा चुके हैं. सहनी बिहार के दरभंगा जिले के बहादुरपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं (Madan Sahni constituency). वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में समाज कल्यण विभाग के कैबिनेट मंत्री हैं (Madan Sahni ministry). वह 2015 से 2020 तक गौरा बौराम निर्वाचन क्षेत्र से जीतकर बिहार विधानसभा के सदस्य रहे थे.

मदन साहनी का जन्म 17 मई 1971 को बिहार के दरभंगा जिले के खराजपुर पंचायत में हुआ था (Madan Sahni age). उनके पिता का नाम स्वर्गीय बिंदेश्वर सहनी है (Madan Sahni father). उन्होंने स्नातक तक की पढ़ाई की है (Madan Sahni education). उन्होंने रेखा देवी से शादी की है जिनसे उन्हें दो बेटे और एक बेटी है (Madan Sahni wife and children). उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है. 

राजनीतिक करियर की शुरुआत में वे जिला परिषद के लिए चुने गए और बाद में जिला बोर्ड के अध्यक्ष का चुनाव जीता. 2010 में, सहनी बहादुरपुर से चुनाव जीतकर पहली बार बिहार विधानसभा के सदस्य बने. 2015 में, उन्हें गौरा बौराम निर्वाचन क्षेत्र में स्थानांतरित कर दिया गया, जिसे उन्होंने बड़े अंतर से जीता और उन्हें कैबिनेट मंत्री के रूप में शामिल किया गया. 2020 के चुनाव में उन्होंने अपने गृह निर्वाचन क्षेत्र बहादुरपुर में वापसी की और जीत हासिल की (Madan Sahni political career). 

और पढ़ें
Follow मदन सहनी on:

मदन सहनी न्यूज़

Advertisement
Advertisement