scorecardresearch
 
Advertisement

लैला फैसल

लैला फैसल

लैला फैसल

लैला फैसल (Laila Faisal) दिल्ली की रहने वाली एक कश्मीरी मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती हैं. वह एक फैशन बिजनेस वुमन हैं. लैला फैसल का नाम साल 2025 से क्रिकेटर अभिषेक शर्मा के साथ जोड़ा जा रहा है. सोशल मीडिया पोस्ट और कुछ सार्वजनिक मौकों पर दोनों के साथ नजर आने की खबरों के बाद डेटिंग की चर्चाएं शुरू हुईं. हालांकि, अभिषेक शर्मा और लैला फैसल दोनों ने अपने रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

लैला फैसल की पढ़ाई दिल्ली पब्लिक स्कूल, आर.के. पुरम से हुई है. इसके बाद उन्होंने लंदन के किंग्स कॉलेज से साइकोलॉजी की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान उनका जुड़ाव फैशन से भी रहा. उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ द आर्ट्स लंदन से फैशन डिजाइन, मार्केटिंग और स्टाइलिंग से जुड़े कोर्स किए.

लंदन में पढ़ाई के दौरान लैला फैसल फैशन से जुड़े कामों में शामिल रहीं. रिपोर्ट्स के अनुसार, वह अपने कॉलेज की फैशन सोसाइटी की लीडर भी रही थीं. पढ़ाई पूरी करने के बाद वह भारत लौटीं और अपने पिता की कंपनी साउंड ऑफ म्यूजिक लग्जरी से जुड़ गईं. यहां उन्होंने चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर यानी COO के तौर पर काम किया.

लैला फैसल ने आगे चलकर अपने फैशन बिजनेस पर भी काम शुरू किया. साल 2022 में उन्होंने अपनी मां के साथ मिलकर हाई-एंड फैशन लेबल लैला रूही फैसल डिजाइन्स लॉन्च किया. यह ब्रांड लग्जरी फैशन और डिजाइन से जुड़ा हुआ है.


 

और पढ़ें
Follow लैला फैसल on:

लैला फैसल न्यूज़

Advertisement
Advertisement