हशमतुल्लाह शाहिदी (Hashmatullah Shahidi) अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के प्रमुख खिलाड़ियों में से एक हैं. उनका जन्म 4 नवंबर 1994 को हुआ था. वह मौजूदा समय में अफगानिस्तान की वनडे (ODI) और टेस्ट टीम के कप्तान हैं. बाएं हाथ के बल्लेबाज शाहिदी ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत अक्टूबर 2013 में केन्या के खिलाफ वनडे मैच से की थी.
साल 2018 में अफगानिस्तान ने अपना पहला टेस्ट मैच भारत के खिलाफ खेला था. इस ऐतिहासिक मुकाबले में खेलने वाले 11 खिलाड़ियों में हशमतुल्लाह शाहिदी भी शामिल थे. उन्होंने 14 जून 2018 को टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया. हालांकि अफगानिस्तान यह मुकाबला हार गया, लेकिन दूसरी पारी में शाहिदी ने नाबाद 36 रन बनाए.
घरेलू क्रिकेट में भी उन्होंने कई महत्वपूर्ण पारियां खेली हैं. 2017-18 के अहमद शाह अब्दाली 4-डे टूर्नामेंट के फाइनल में उन्होंने बैंड-ए-अमीर रीजन की ओर से खेलते हुए पहली पारी में 163 रन बनाए थे. मई 2019 में आयरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान उन्होंने अपने वनडे करियर का पहला छक्का लगाया. इससे पहले वह 865 रन बना चुके थे, लेकिन एक भी छक्का नहीं लगाया था.
11 मार्च 2021 को उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट मैच में नाबाद 200 रन बनाए. इसके साथ ही वह टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले पहले अफगान बल्लेबाज बने. बाद में दिसंबर 2024 में उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ ही 246 रन की पारी खेली, जो टेस्ट क्रिकेट में किसी भी अफगान बल्लेबाज का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बन गया.
शाहिदी 2019 क्रिकेट विश्व कप और 2021 आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के लिए भी अफगानिस्तान की टीम का हिस्सा रहे. अक्टूबर 2023 में उन्हें वनडे विश्व कप के लिए अफगानिस्तान टीम का कप्तान बनाया गया. इस टूर्नामेंट में उन्होंने बांग्लादेश, भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ अहम मुकाबले खेले. भारत के खिलाफ उन्होंने 80 रन, पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 48 रन और श्रीलंका के खिलाफ अर्धशतक लगाया.
जून 2026 में भारत के खिलाफ खेले गए वनडे मैच में हशमतुल्लाह शाहिदी ने अपने वनडे करियर का पहला शतक लगाया. हालांकि इस मुकाबले में अफगानिस्तान को 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा.
भारतीय टीम ने हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज 3-0 से जीती थी. तीसरे वनडे में अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने शतकीय पारी खेली, लेकिन उनकी टीम मैच नहीं बचा सकी थी.
हशमतुल्लाह शाहिदी ने अपने ओडीआई करियर का पहला शतक जड़ते हुए चेपॉक वनडे में शानदार 102 रन बनाए. अफगान कप्तान अपनी इनिंग्स के दौरान ऐसी गलती कर बैठे, जिसका खामियाजा उनकी टीम को भुगतना पड़ा.