25 Sep 2025
Photo: Yogen Shah
सुपरस्टार आमिर खान कई बार अपने रिलेशनशिप पर खुलकर बात कर चुके हैं. वो अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग भी कई बार स्पॉट हुए हैं.
Photo: Instagram @amirkhanactor_
आमिर दो बार तलाक का दर्द झेलने के बाद अब दोबारा रिलेशनशिप में हैं. फैंस उन्हें अपनी गर्लफ्रेंड गौरी संग देखकर काफी खुशी महसूस करते हैं. अब एक्टर ने गौरी संग अपने रिलेशनशिप पर खुलकर बात की है.
Photo: Yogen Shah
आमिर, सलमान खान संग 'टू मच' टॉक शो में पहुंचे थे जिसे ट्विंकल खन्ना और काजोल ने होस्ट किया था. वहां एक्टर ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई बातें शेयर की. आमिर ने अपनी शादी पर भी बात की.
Photo: Yogen Shah
आमिर से ट्विकल ने मजाक में कहा कि वो 60 की उम्र में भी प्यार ढूंढने में कामयाब रहे हैं, जबकि वो अक्षय कुमार संग जीवन जी रही हैं. इसपर एक्टर ने अपनी टूटी हुई शादी पर बात करते हुए कहा, 'मैं बुरी हालत में नहीं हूं.'
Photo: Instagram @amirkhanactor_
'मैं खुशकिस्मत हूं कि जिन दो महिलाओं से मेरी शादी हुई है, वो वाकई बहुत अच्छी हैं. रीना और किरण, दोनों ही बेहतरीन इंसान हैं. इसलिए भले ही हमारा ब्रेकअप हो गया हो, फिर भी हम एक परिवार हैं.'
Photo: Instagram @amirkhanactor_
आमिर से आगे प्यार और शादी में फर्क पूछा गया, तो इसपर एक्टर ने कहा, 'अगर आप एक रिश्ते में कमिटेड हैं, फिर शादी तो कागज पर साइन करके करते हैं.'
Photo: Instagram @amirkhanactor_
'अगर आप किसी इंसान से बहुत ज्यादा करीब से कनेक्टेड होते हैं, तो वो रिश्ता शादी की तरह लगने लगता है. जैसे गौरी और मैं एकसाथ हैं, हम दोनों एक-दूसरे के लिए बहुत कमिटेड हैं.'
Photo: Yogen Shah
बता दें कि आमिर और गौरी एक साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. एक्टर ने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी को पहली बार दुनिया के सामने अपने 60वें जन्मदिन पर इंट्रोड्यूस किया था.
Photo: Instagram @amirkhanactor_