scorecardresearch
 

YouTube अब देगा WhatsApp को टक्कर, मैसेजिंग फीचर आ रहा है

वीडियो प्लेटफॉर्म यूट्यूब में अब मैसेज का फीचर आने वाला है. हालांकि पहले भी कंपनी ये फीचर देती थी, लेकिन कई साल पहले इस फीचर को हटा लिया गया था. अब फिर से इसे लॉन्च किया जा रहा है.

Advertisement
X
YouTube में आया चैटिंग फीचर
YouTube में आया चैटिंग फीचर

दुनिया का सबसे बड़ा वीडियो प्लेटफॉर्म YouTube अब एक ऐसा फीचर वापस ला रहा है जिसे उसने खुद सालों पहले बंद कर दिया था. कंपनी अब फिर से अपने ऐप के अंदर डायरेक्ट मैसेजिंग यानी DM फीचर शुरू करने जा रहा है.

यह वही फीचर है जिसे कंपनी ने 2019 में हटा दिया था. उस समय YouTube का मानना था कि लोग वीडियो शेयर करने के लिए WhatsApp और दूसरे प्लेटफॉर्म का ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं, इसलिए इन-ऐप मैसेजिंग का खास फायदा नहीं हो रहा था. लेकिन अब कहानी बदल गई है.

क्यों वापस ला रहा है YouTube DM?

आज के समय में हर प्लेटफॉर्म यूजर को अपने ऐप के अंदर ही रोककर रखना चाहता है. इंस्टाग्राम, फेसबुक और स्नैपचैट पहले से ही मैसेजिंग पर फोकस कर रहे हैं. ऐसे में यूट्यूब भी अब चाहता है कि लोग वीडियो देखने के साथ-साथ वहीं चैट भी करें.

नई रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूट्यूब का यह नया DM फीचर पहले से ज्यादा एडवांस्ड होगा. इसमें यूजर अपने दोस्तों को डायरेक्ट वीडियो भेज पाएंगे, चैट कर पाएंगे और ग्रुप में भी बात कर सकेंगे.

Advertisement

मतलब अब आपको कोई वीडियो शेयर करने के लिए ऐप से बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. 

यूजर्स के लिए क्या बदलेगा?

अगर आप रोज यूट्यूब इस्तेमाल करते हैं तो यह बदलाव आपके लिए बड़ा हो सकता है. अब मान लीजिए आपने कोई मजेदार वीडियो देखा, तो उसे WhatsApp पर भेजने की बजाय आप सीधे YouTube के अंदर ही अपने दोस्त को भेज सकते हैं.  इससे न सिर्फ टाइम बचेगा, बल्कि पूरा एक्सपीरियंस भी एक ही ऐप के अंदर रहेगा.

WhatsApp और Instagram के लिए खतरा?

यह फीचर सीधे तौर पर WhatsApp और Instagram जैसे प्लेटफॉर्म को टक्कर दे सकता है. हालांकि अभी यह फीचर सभी देशों में एक साथ नहीं आएगा. शुरुआत में इसे कुछ चुनिंदा देशों में रोलआउट किया जा रहा है. लेकिन अगर यूजर्स को यह पसंद आता है, तो जल्द ही इसे ग्लोबली लॉन्च किया जा सकता है.

यूट्यूब पहले भी इस फीचर के साथ एक्सपेरिमेंट कर चुका है, लेकिन इस बार कंपनी ज्यादा तैयारी के साथ आई है.

क्या इस बार चलेगा यह फीचर?

सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या लोग यूट्यूब पर चैट करना चाहेंगे? क्योंकि आज ज्यादातर लोग पहले से ही WhatsApp और Instagram पर एक्टिव हैं. ऐसे में यूट्यूब को यूजर्स को यह समझाना होगा कि उसका DM फीचर क्यों बेहतर है. लेकिन अगर यूट्यूब वीडियो और चैट को सही तरीके से जोड़ पाता है, तो यह फीचर गेम चेंजर साबित हो सकता है.

Advertisement

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement