scorecardresearch
 

भारत में आया सस्ता एयर प्यूरिफायर, Wozoyo ने लॉन्च किए नए प्रोडक्ट

Wozoyo ने एक ग्लोबल इवेंट के तहत नए प्रोडक्ट का ऐलान किया है, जिसमें एयर प्यूरिफायर, लैपटॉप असेसरीज और चार्जिंग डॉक स्टेशन शामिल है. भारत में Wozoyo के एयर प्यूरिफायर की शुरुआती कीमत 4,999 रुपये है.

Advertisement
X
Wozoyo Pure Air 1 की कीमत 4999 रुपये है. (Photo:Wozoyo)
Wozoyo Pure Air 1 की कीमत 4999 रुपये है. (Photo:Wozoyo)

Wozoyo ने एक ग्लोबल इवेंट का आयोजन किया है, जिसमें कंपनी ने कई नए प्रोडक्ट को लॉन्च किया है. इसमें किफायती एयर प्यूरिफायर, लैपटॉप असेसरीज और चार्जिंग सॉल्यूशन आदि के नाम शामिल हैं. 

ये हॉन्गकॉन्ग बेस्ड कंपनी है, जिसने हाल ही में भारत में दस्तक दी है और अमेरिका में भी अपने बिजनेस का विस्तार किया है. कंपनी आने वाले दिनों में ब्रिटेन, यूरोप और मिडिल ईस्ट जैसे देशों में भी प्रोडक्ट लॉन्च करेगी. 

कंपनी में न्यू एयर प्यूरिफायर सीरीज को लॉन्च किया है, जिसका नाम प्योर एयर सीरीज है. इनको खासतौर से घर और दफ्तर के लिए तैयार किया गया है. कंपनी ने बताया है कि भारत में उनके एयर प्यूरिफायर की कीमत 4,999 रुपये है. 

Wozoyo ने तीन कैटेगरी के प्रोडक्ट लॉन्च किए 

Wozoyo ने अपने प्रोडक्ट को तीन प्रोडक्ट लाइनअप में बांटा है. इसमें एयर ऑफ ईज, दूसरा पावर ऑफ कनेक्शन, बिना किसी परेशानी के पावर. इन तीनों सीरीज के तहत यूजर्स को एयर प्यूरिफायर, चार्जिंग असेसरीज, और लैपटॉप संबंधित असेसरीज देखने को मिलेंगी. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: स्मार्टफोन की ग्रीन लाइन और लाइटर का खतरनाक खेल, जानिए सच!

पावर कनेक्शन असेसरीज के रूप में कंपनी ने लैपटॉप असेसरीज को पेश किया है, जिसमें यूएसबी सी डॉकिंग स्टेशन, यूएसबी हब्स, HDMI केबल और टाइप सी व HDMI केबल तक शामिल है. 

डॉकिंग की शुरुआती कीमत 1199 

डॉकिंग की शुरुआती कीमत 1199 रुपये है. इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 5149 रुपये है, जिसमें एक डॉक स्टेशन में 14 टाइप सी यूएसबी पोर्ट मिलेंगे. Amazon लिस्टिंग के मुताबिक, HDMI केबल की शुरुआती कीमत 604 रुपये है. 

यह भी पढ़ें: स्मार्टफोन की ग्रीन लाइन और लाइटर का खतरनाक खेल, जानिए सच!

Wozoyo ने बताया है कि उनके प्रोडक्ट की सेल ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म, क्विक कॉमर्स चैनल और रिटेल स्टोर के जरिए किया जाएगा. कंपनी ग्लोबल एक्सपेंशन के तहत आने वाले दिनों में और भी प्रोडक्ट को शामिल करेगी. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement