राम मंदिर में चढ़ावे की गिनती के लिए नया टाइम टेबल लागू कर दिया गया है. पहले दो शिफ्ट में होने वाली गिनती अब एक ही शिफ्ट में की जाएगी, जिससे काम की प्रक्रिया आसान और सुचारू होगी. नई व्यवस्था अनुसार चढ़ावे की गिनती सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक की जाएगी. नई समय सारिणी लागू होने के बाद कुछ गणना कर्मियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.