यहां जानें दिनभर क्या रहा टेक जगत का हाल. हम यहां आपको टेक्नोलॉजी की दुनिया की 5 बड़ी खबरें दे रहे हैं, नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक कर विस्तार से पढ़ सकते हैं हमारी पूरी खबर...
Google पर इस तरह एक टैप में डिलीट कर सकते हैं 15 मिनट की सर्च हिस्ट्री
सर्च इंजन जायंट Google कई फीचर्स को जारी करता रहता है. Google नए फीचर से यूजर का एक्सपीरियंस काफी बढ़ जाता है. Google ने कुछ हफ्ते पहले हुए Google I/O 2021 डेवलपर्स कॉन्फ्रेस में कई नए फीचर्स की घोषणा की थी. इसमें सर्च हिस्ट्री को डिलीट करने का एक नया ऑप्शन भी दिया गया है.
Vivo Y1s का ये नया वेरिएंट भारत में लॉन्च, कीमत 9,490 रुपये
Vivo Y1s 3GB रैम वेरिएंट को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. अब ये नया वेरिएंट पहले से मौजूद 2GB ऑप्शन के साथ उपलब्ध रहेगा. इस नए मॉडल को दो कलर ऑप्शन और 32GB स्टोरेज के साथ उतारा गया है. नए Vivo Y1s के नए वेरिएंट को पेश करने के अलावा कंपनी ने Vivo Y1s के 2GB रैम मॉडल और Vivo Y12s की कीमत में भी बढ़ोतरी भी की है.
हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले वाले टॉप मिड रेंज स्मार्टफोन्स, गेमिंग के लिए रहेंगे बेहतरीन
हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन्स अब स्टैंडर्ड माने जाने लगे हैं. मोबाइल गेमर्स के लिए हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन्स काफी जरूरी हो गए हैं. अब बजट में भी आप भी हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन ले सकते हैं. यहां आपको 20,000 रुपये के अंदर आने वाले टॉप फोन्स के बारे में बता रहे हैं जो हाई रेट रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ आते हैं.
इस Apple Watch में मिल सकता है बॉडी टेंप्रेचर और शुगर टेस्ट फीचर
स्मार्ट वॉच सेग्मेंट में Apple Watch काफी पहले से टॉप पर है. ऐपल अपने स्मार्ट वॉच में कुछ साल के अंतराल पर बड़े एक्स्पेरिमेंट करता है. रिपोर्ट के मुताबिक Apple Watch 7 में कई ऐसे फीचर्स होंगे जो हेल्थ सेंट्रिक होंगे.
ATM ट्रांजेक्शन से पहले कैंसिल बटन दो बार दबाने पर पिन चोरी नहीं होता है? जानें सच
सोशल मीडिया पर कई तरह के मैसेज वायरल होते रहते हैं. अब एक नया मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस मैसेज में ATM पिन को लेकर एक दावा किया जा रहा है. वायरल मैसेज के अनुसार रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने कहा है पिन चोरी से बचने के लिए ATM से ट्रांजेक्शन से पहले दो बार कैंसिल बटन दबाएं.