Hisense ने भारत में न्यू AC सीरीज को अनवील कर दिया है, जिसका नाम Intelli Cool Pro Series है. कंपनी ने न्यू सीरीज में बेहतर कूलिंग देने के साथ-साथ कई एडवांस्ड फीचर्स को शामिल किया है. नई सीरीज़ तेज कूलिंग, बेहतर पावर एफिशिएंसी और स्मार्ट डिवाइस के जरिए ज्यादा कंट्रोल देने के लिए डिजाइन की गई. इसमें इन्वर्टर सिस्टम, इंटेलिजेंट कूलिंग और स्मार्ट कनेक्टिविटी पर फोकस किया गया है. साथ ही इसमें R32 रेफ्रिजरेंट का यूज किया है.
हाइसेंस ने Intelli Cool Pro Series में QSD Rapid Inverter टेक्नोलॉजी का यूज किया है. इसमें AI कूलिंग एडजस्टमेंट दिया गया है, जिसकी मदद से AC यूजर्स की जरूरत और बिहेवियर को समझता है और उसी के मुताबिक काम करता है. कनेक्टिविटी के लिए कंपनी ने इसमें Wi-Fi का सपोर्ट दिया गया है. 1.5-टन 3-स्टार की कीमत 28,990 रुपये है. फीचर्स के बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
इसमें है खास इनवर्टर टेक्नोलॉजी
Intelli Cool Pro Series में QSD Rapid Inverter टेक्नोलॉजी का यूज किया है, जो कंप्रेसर को जल्दी शुरू करने की काबिलियत देती है. साथ ही यह सेट टेम्प्रेचर तक पहुंचने में भी कम समय लेता है.
हाइसेंस के न्यू AC सीरीज में AI Smart Mode भी दिया गया है. यह मोड पहले कमरे की कंडीशन को समझता है और उसके बाद कूलिंग आउटपुट को एडजेस्ट करता है. इस फीचर की मदद से कंपनी टेम्प्रेचर को कंट्रोल करते हुए पावर सेविंग करना चाहती है.
हिंदी में बोलकर चला सकेंगे AC
न्यू AC सीरीज में Hisense ConnectLife प्लेटफॉर्म के जरिए इनबिल्ट Wi-Fi कनेक्टिविटी का सपोर्ट मिलता है. यूजर स्मार्टफोन से AC को कंट्रोल और मॉनिटर कर सकते हैं. यहां गौर करने वाली बात यह है कि यह सिस्टम हिंदी और इंग्लिश दोनों लैंग्वेज को सपोर्ट है. वॉयस कमांड की मदद से AC शेड्यूलिंग, टेम्प्रेचर एडजेस्टमेंट कर सकते हैं.
हवा को क्लीन करेंगे AC के फिल्टर
हाइसेंस के न्यू AC सीरीज के अंदर 4-in-1 हेल्दी फिल्टर का यूज किया गया है, जिसकी मदद से इनडोर एय क्वालिटी को बेहतर किया जा सकेगा. यह न्यू टाइप के फिल्टर असल में एयर में मौजूद बारीक कणों को पकड़ने के लिए डिजाइन किया गया है.
सेल्फ क्लीनिंग का फंक्शन
हाइसेंस के AC में सेल्फ क्लीनिंग फंक्शन कैसे काम करता है. यह AC के इंटरनल सफाई को बनाए रखने में मदद करता है. साथ ही एयर फ्लो को भी बेहतर करने में मदद करता है. अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें 3D Cool Air Flow डिजाइन दिया गया है, जो समान रूप से हवा फैलाने में मदद करता है. इसमें 4-वे ऑटो स्विंग है, जो बड़े साइज के कमरों के लिए बेस्ट है.