scorecardresearch
 

भारत में पहली बार ड्रोन-रोबोट से डिलीवरी, गुरुग्राम में शुरू हुई हाईटेक सेवा

गुरुग्राम में ड्रोन और रोबोट की मदद से डिलिवरी सर्विस का ऐलान हो चुका है. यह सर्विस Skye Air Mobility ने शुरू की है. कंपनी का दावा है कि उनकी कंपनी ने पहली बार भारत में ड्रोन और एआई- ऑपरेटेड रोबोट्स की मदद से डोरस्टेप डिलीवरी सर्विस शुरू की है. यह जानकारी पीटीआई ने दी है.

Advertisement
X
ड्रोन और रोबोट से होगी डिलिवरी. (Photo: Screenshot)
ड्रोन और रोबोट से होगी डिलिवरी. (Photo: Screenshot)

दिल्ली-NCR के शहर गुरुग्राम में ड्रोन और AI रोबोट्स की मदद से डिलिवरी का ऐलान कर दिया है. ये सर्विस Skye Air Mobility ने शुरू की है. कंपनी का दावा है कि वे पहली बार भारत में ड्रोन और एआई- ऑपरेटेड रोबोट्स की मदद से डोरस्टेप डिलीवरी सर्विस शुरू की है. यह जानकारी पीटीआई ने दी है. 

Skye Air Mobility के सीईओ अंकित कुमार ने बताया है कि इस सेक्टर में उनकी कंपनी भारत की पहली कंपनी हैं. करीब ढाई साल से उनकी कंपनी ने 36 लाख डिलीवरी पूरी की हैं और लगभग 1,000 टन कार्बन उत्सर्जन (CO2) कम करने में मदद की है. 

लॉन्चिंग के दौरान कंपनी ने अपने सिस्टम का पूरा एक डेमो दिखाया है कि कैसे यह काम करेगा. पहले ड्रोन पार्सल बॉक्स लेकर आता है, जिसको मेल बॉक्स पर छोड़ा जाता है. फिर एक रोवर मेल बॉक्स से पार्सल को कलेक्ट करता है और घर के दरवाजे पर डिलिवर करता है.

अन्य शहरों में एक्सपेंड करने जा रहा है

सीईओ ने आगे बताया है कि उनकी कंपनी दूसरी लोकेशन और अन्य शहरों में एक्सपेंड करने जा रहे हैं. इस पहल को आगे बढ़ाने की प्लानिंग तैयार हो रही है. अंकित कुमार ने बताया कि उन्होंने AI Impact Summit में अमेरिकी कंपनी Arrive AI और Ottonomy के साथ साझेदारी की हैं. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: Samsung का आज बड़ा इवेंट, लॉन्च होगा सबसे पावरफुल स्मार्टफोन, होगा 200MP कैमरा

सामान जल्दी डिलिवरी होगा

अंकित कुमार ने बताया है कि एक ड्रोन पोर्ट पर पैकेज पहुंचाता है, और वहां से एक रोवर पैकेज को उठाकर सीधे कस्टमर के घर तक पहुंचाता है. इससे सामान को जल्दी लोगों के डोर तक पहुंचाने में मदद मिलेगी. 

कई इलाकों में मेल बॉक्स या पोर्ट लगाए जाएंगे

अंकित कुमार ने बताया है कि कुछ रेजिडेंशियल इलाकों में मेल बॉक्स  भी बनाया जाएगा, जहां पर जाकर ड्रोन कुरियर या बॉक्स को रख देगा. कंपनी ने मेल बॉक्स के लिए अमेरिकी कंपनी Arrive AI के साथ पार्टनरशिप की है. 

इसके बाद रोवर मेल बॉक्स से पार्सल को कलेक्ट करेगा, जिसके बाद वह शख्स के घर तक पहुंचेगा. इसके बाद पार्सल को घर के गेट पर डिलिवर किया जाएगा. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement