scorecardresearch
 
Advertisement
टेक न्यूज़

IPL 2021 से जुड़े अपडेट्स Alexa से हिंदी में पूछ सकते हैं, ये है तरीका

Alexa
  • 1/7

IPL का सीजन शुरू हो चुका है. क्रिकेट के फैन्स को IPL का बेसब्री से इंतजार रहता है. हो भी क्यों ना इसमें क्रिकेट के सारे रंग निखर के आते हैं. अभी कोरोना की वजह से बिना दर्शकों के ही मैच खेला जा रहा है. इस वजह से लोग घर बैठे ही इसका मजा ले रहे हैं. 

Alexa
  • 2/7

क्या हो अगर अप सिर्फ बोले और आपको स्कोर का पता चल जाएं. आप रिमाइंडर सेट करें और मैच शुरू होने पर आपको इसको लेकर नॉटिफिकेशन आ जाएं. जी हां, ये संभव है Amazon के Alexa से. जैसे की आपने बोला Alexa, आज मैच कौन जीतेगा, इस पर Alexa मैच का प्रेडिक्शन बता देगी. 

Alexa
  • 3/7

इसी तरह अगर आपने अगर बोला Alexa, क्रिकेट स्कोर बताओ तो आपको जवाब में Alexa क्रिकेट का स्कोर बताएगी. इससे आप क्रिकेट से जुड़े कई तरह के सवाल पुछ सकते हैं. इससे आप ये भी पूछ सकते हैं कि कल का मैन ऑफ द मैच कौन था. ये आपको उसका भी जवाब देगी.  

Advertisement
Alexa
  • 4/7

Alexa अब सिर्फ स्मार्ट स्पीकर्स ही नहीं बल्कि किसी भी Echo, Fire TV, Alexa-एनेबल्ड डिवाइस पर उपलब्ध है. इसके अलावा आप Alexa से Amazon.in के शॉपिंग ऐप से भी बात कर सकते हैं. ये सिर्फ एंड्रॉयड फोन के ऐप में उपलब्ध है.

Alexa
  • 5/7

इसके अलावा क्रिकेट फैन्स के लिए Daily Cricket Trivia का भी आयोजन किया जा रहा है. इसमें आप से हर रोज क्रिकेट से जुड़े तीन सवाल पूछे जाएंगें. हर सही उत्तर देने पर आपको 6 रन मिलेंगे. गलत उत्तर पर आपको कोई रन नहीं मिलेगा. इसमें जितना ज्यादा पॉइंट्स आप बनाएंगे आप लीडर बोर्ड में उतना ऊपर जाते जाएंगे. इसको एक्टिवेट करने के लिए आपको बस “Alexa, डेली क्रिकेट ट्रिविया गेम शुरू करो” बोलना है. 

Alexa
  • 6/7

मैच अपडेट के लिए आपको टीवी देखने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इसके लिए आपको बस बोलना है. अगर आपको धोनी ने कितने बनाए वो जानना है तो आपको Alexa, धोनी का स्कोर बताओ बोलना होगा. क्रिकेट न्यूज को सीधे आप तक पहुंचाने के लिए कंपनी ने Editorji के साथ पार्टनरशिप की है. 

Alexa
  • 7/7

इस वजह से आपको क्रिकेट न्यूज के लिए कुछ नहीं बस Alexa को अपनी आवाज में न्यूज बताने का आदेश देना है. इसके बाद आपको ऐलेक्सा क्रिकेट की न्यूज आपको सुनाने लगेगी. अगर घर में अकेले मैच देख रहे हैं और अपनी टीम या किसी प्लेयर को चीयर करना चाहते हैं तो बस ऐलेक्सा है ना. आदेश दीजिए Alexa, रोहित शर्मा के लिए चीयर करो. बाकी काम Alexa पर छोड़ दीजिए और आप बस मैच एन्जॉय कीजिए.

Advertisement
Advertisement