scorecardresearch
 
Advertisement
टेक न्यूज़

वेरिफिकेशन्स के बाद वापस मिल जाएंगी रकम... ऐसे उड़ा ली पूरी जिंदगी की कमाई

साइबर ठगी का नया केस
  • 1/10

साइबर ठगी का नया केस

साइबर ठगी का एक हैरान कर देने वाला सामाने आया है, जहां एक महिला को बड़ी ही चालाकी के साथ शिकार बनाया है. महिला को 14 फरवरी के दिन एक अनजान नंबर से कॉल आया था, जिसके बाद महिला को डिजिटल अरेस्ट किया और लाखों रुपये उड़ा लिए. ये जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स से मिली है. (Photo: Unsplash)
 

जिंदगी भर की कमाई लूटी 
  • 2/10

जिंदगी भर की कमाई लूटी 

टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक, पुणे स्थित एक रिटायर्ड महिला (74) के साथ साइबर ठगी हुई है. इस केस में उनके बैंक खाते से साइबर ठगों ने 45.6 लाख रुपये उड़ा लिए हैं. महिला इस संबंध में पुलिस कंप्लेंट दर्ज करा चुकी हैं. (Photo: Unsplash)
 

अनजान नंबर से आया कॉल और मांगी डिटेल्स 
  • 3/10

अनजान नंबर से आया कॉल और मांगी डिटेल्स 

पुलिस ने बताया है कि महिला को 14 फरवरी के दिन एक अनजान नंबर से कॉल आया. कॉल करने वाले ने महिला को बताया कि उनके खिलाफ एक पुलिस केस दर्ज किया गया है. क्योंकि आपने आतंकवादी संस्था को रुपये प्रोवाइड कराए हैं. (Photo: Unsplash)
 

Advertisement
साइबर ठग ने अपनी पहचान छिपाई 
  • 4/10

साइबर ठग ने अपनी पहचान छिपाई 

कॉलर ने असली पहचान छुपाई और नकली पहचान बताते हुए खुद को पुलिस ऑफिसर बताया. फेक पुलिस वाले ने महिला को विश्वास दिलाया है कि उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है.(Photo: Unsplash)
 

फिर मांगी बैंक डिटेल्स 
  • 5/10

फिर मांगी बैंक डिटेल्स 

फेक पुलिस ऑफिसर ने महिला से कई डिटेल्स मांगी. इसमें बैंक डिटेल्स, फिक्स्ड डिपॉजिट और प्रोपर्टी आदि की जानकारी मांगी. इसके बाद महिला को एक बैंड अकाउंट की डिटेल्स दी गई है, जिसमें कुछ रुपये ट्रांसफर करने को कहा. (Photo: Getty Image)
 

WhatsApp पर वीडियो कॉल, पुलिस यूनिफॉर्म में शख्स 
  • 6/10

WhatsApp पर वीडियो कॉल, पुलिस यूनिफॉर्म में शख्स 

दो दिन बाद महिला को फिर एक वीडियो कॉल आया. वीडियो कॉल में सामने की तरफ एक पुलिस यूनिफॉर्म में शख्स बैठा था. फिर महिला को गिरफ्तार करने की धमकी दी गई. इसके बाद ठग लगातार महिला को कॉल करते रहे. (Photo: Unsplash)
 

वेरिफिकेशन के नाम पर मांगी पूरी जिंदगी की कमाई 
  • 7/10

वेरिफिकेशन के नाम पर मांगी पूरी जिंदगी की कमाई 

फेक पुलिस वाले ने महिला को बताया है कि आपको अपने बैंक खाते में मौजूद रकम, FD आदि को एक बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करना होगा. विक्टिम महिला को झूठा आश्वासन दिया कि अगर आप निर्दोष हैं तो रुपये वेरिफिकेशन्स के बाद वापस मिल जाएंगे. (Photo: Unsplash)
 

महिला ने पहले 36 लाख रुपये भेजे 
  • 8/10

महिला ने पहले 36 लाख रुपये भेजे 

विक्टिम महिला ने साइबर ठगों की बातों पर यकीन कर लिया. इसके बाद महिला ने पहली बार 34.6 लाख रुपये एक बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए, जो फेक पुलिस ऑफिसर ने प्रोवाइड कराया था. (Photo: AI Generated)
 

महिला ने तोड़ी FD 
  • 9/10

महिला ने तोड़ी FD 

पुलिस ने आगे बताया है कि महिला ने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट को भी तोड़ा और 11 लाख रुपये दूसरे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए, जो फेक पुलिस ऑफिसर ने दिया था. इसके बाद साइबर ठग के कॉल आने बंद हो गए और फिर महिला को पता चला कि वह साइबर ठगी का शिकार हो चुकी हैं. Photo: AI Generated)

Advertisement
साइबर ठगों से बचाव के लिए क्या करें? 
  • 10/10

साइबर ठगों से बचाव के लिए क्या करें? 

साइबर ठगी या डिजिटल अरेस्ट से बचाव के लिए जरूरी है कि जागरुक रहें. अनजान नंबर से आने वाले किसी कॉल से घबराएं नहीं, फिर चाहें वह आधार कार्ड सेंड करें या पार्सल आदि पर आपका नंबर दिखाए. बैंक डिटेल्स, OTP आदि को किसी के  साथ भी शेयर ना करें. (Photo: Getty)

Advertisement
Advertisement