Bosch को भारत में डिशवॉशर सेगमेंट का सबसे भरोसेमंद ब्रांड माना जाता है. कंपनी के Series 6 मॉडल बड़े परिवारों के लिए डिजाइन किए गए हैं और इनमें 13 से 15 Place Setting तक की क्षमता मिलती है, यानी एक बार में पूरे परिवार के बर्तन आसानी से साफ हो सकते हैं.
कीमत: लगभग ₹48,000 से ₹59,000 के बीच
Voltas Beko भी भारत में तेजी से लोकप्रिय हो रहा ब्रांड है. इसके टेबल-टॉप और फ्री-स्टैंडिंग दोनों तरह के डिशवॉशर उपलब्ध हैं. छोटे परिवारों या छोटे किचन के लिए इसका टेबल-टॉप मॉडल अच्छा विकल्प माना जाता है.
कीमत: लगभग ₹15,000 से ₹17,000 (टेबल-टॉप मॉडल)
LG का डिशवॉशर प्रीमियम कैटेगरी में आता है और इसमें कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं. कंपनी के QuadWash सिस्टम में मल्टी-डायरेक्शनल स्प्रे आर्म्स होते हैं, जो बर्तनों को चारों तरफ से साफ करते हैं.
कीमत: लगभग ₹52,000 से ₹67,000 के बीच
अगर आप बजट में डिशवॉशर खरीदना चाहते हैं, तो Faber एक अच्छा विकल्प हो सकता है. कंपनी के कई मॉडल 12 Place setting क्षमता के साथ आते हैं और छोटे-मध्यम परिवारों के लिए ठीक माने जाते हैं.
कीमत: लगभग ₹26,000 से ₹28,000 के बीच