भारत में ट्रेनों की हालत से हम सभी वाकिफ हैं, ऐसे में अगर कोई आपसे कहे कि आने वाले दिनों में आप दिल्ली से मुंबई केवल 80 मिनट में पहुंच जाएंगे तो शायद आप हंस पड़े. लेकिन अब आपको मेरी इसी बात पर यकीन करना होगा. क्योंकि लॉस एंजेलिस की कंपनी Hyperloop One भारत 4 बड़े शहरों के बीच ट्रैवल टाइम कम करने के इरादे से आ रही है.
प्रोजेक्ट को भारत की विषम परिस्तिथियों के बीच भी पूरा किया जाएगा. टेलीग्राफ यूके की खबर के मुताबिक Hyperloop One दुनिया के दूसरे सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले देश के कम ट्रैवल टाइम के साथ जोड़ेगा. ब्लूप्रिंट को इस तरह तैयार किया जा रहा है जिससे भारत के आर्थिक विकास पर कोई प्रभाव न पड़े.
Hyperloop के प्लान के हिसाब से दिल्ली से मुंबई 80 मिनट में, मुंबई से चेन्नई 1घंटे में, मुंबई से कोलकाता 1घंटे में और बंगलुरू से थिरुवनंथपुरम केवल 40 मिनट में पहुंचा जा सकेगा. दूसरे शब्दों में बताएं तो ये हवाईजहाज की स्पीड के बराबर ही है.
लेकिन से सब इतनी आबादी वाले देश में होगा कैसे? जवाब है- वैक्यूम की ताकत से. Hyperloop एक ऐसे तरह का रेल नेटवर्क डिजाइन कर रहा है जिसमें पॉड की तरह दिखने वाले व्हीकल्स वैक्यूम ट्यूब के अंदर तकरीबन की रफ्तार से चलेगें.