scorecardresearch
 
Advertisement
टेक्नोलॉजी

Vodafone-Idea के दो नए प्लान लॉन्च, मिलेगा 8GB तक डेटा

Vodafone-Idea के दो नए प्लान लॉन्च, मिलेगा 8GB तक डेटा
  • 1/7
Vodafone-Idea लिमिटेड ने दो नए प्रीपेड प्लान्स को अपने ग्राहकों के लिए लॉन्च किया है. इन दो नए प्लान्स की कीमत 218 रुपये और 248 रुपये रखी गई है.
Vodafone-Idea के दो नए प्लान लॉन्च, मिलेगा 8GB तक डेटा
  • 2/7
फिलहाल इन दोनों प्लान्स को केवल दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा सर्किल में ही उतारा गया है.
Vodafone-Idea के दो नए प्लान लॉन्च, मिलेगा 8GB तक डेटा
  • 3/7
कंपनी के 218 रुपये और 248 रुपये वाले प्लान्स में 28 दिनों तक की वैलिडिटी, 8GB तक डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलेगा. इन नए प्लान्स के साथ वोडाफोन के यूजर्स को Zee5 सब्सक्रिप्शन और वोडाफोन प्ले फ्री में दिया जाएगा. वहीं, आइडिया के ग्राहकों को ये इंटरटेनमेंट बेनिफिट्स नहीं मिलेंगे.
Advertisement
Vodafone-Idea के दो नए प्लान लॉन्च, मिलेगा 8GB तक डेटा
  • 4/7
कंपनी के 218 रुपये और 248 रुपये वाले ये नए प्रीपेड प्लान्स कंपनी की वेबसाइट पर लिस्टेड हैं. साथ ही इन्हें माय वोडाफोन और माय आइडिया ऐप्स पर भी देखा जा सकता है.
Vodafone-Idea के दो नए प्लान लॉन्च, मिलेगा 8GB तक डेटा
  • 5/7
बेनिफिट्स की बात करें तो नए 218 रुपये वाले वोडाफोन और आइडिया रिचार्ज प्लान में ग्राहकों को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स मिलेगा. साथ ही इस प्लान में ग्राहकों को कुल 6GB डेटा और 100 लोकल और नेशनल SMS का भी फायदा मिलेगा. इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की रखी गई है.
Vodafone-Idea के दो नए प्लान लॉन्च, मिलेगा 8GB तक डेटा
  • 6/7
दूसरी तरफ 248 रुपये वाले प्लान के बारे में बात करें तो इस प्लान में भी 218 रुपये वाले प्लान की ही तरह अनलिमिटेड कॉल और मैसेज बेनिफिट्स मिलेंगे. लेकिन इस प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी के दौरान 8GB तक डेटा मिलेगा.
Vodafone-Idea के दो नए प्लान लॉन्च, मिलेगा 8GB तक डेटा
  • 7/7
आइडिया यूजर्स को कोई एडिशनल बेनिफिट्स नहीं मिलेंगे. लेकिन वोडाफोन यूजर्स 499 रुपये की वैल्यू वाले वोडाफोन प्ले और 999 रुपये की वैल्यू वाले Zee5 सब्सक्रिप्शन के फ्री सब्सक्रिप्शन का लाभ ले पाएंगे. इन नए प्लान्स को सबसे पहले Dreamdth द्वारा स्पॉट किया गया है. 
Advertisement
Advertisement