scorecardresearch
 

Vodafone ने पेश किया डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग वाला नया प्लान

हाल ही में आइडिया ने 555 रुपये वाला FRC प्लान कुछ सर्किलों के लिए उतारा था. अब वोडाफोन ने भी इसी तरह का प्लान उतारा है. वोडाफोन ने नया 555 रुपये वाला नया FRC प्लान पेश किया है. ये प्लान 2G/3G/4G हैंडसेट यूजर्स के लिए वैलिड होगा. साथ ही ये प्लान केवल नए ग्राहकों या MNP के जरिए नेटवर्क से जुड़ने वाले ग्राहकों के लिए ही है.

Advertisement
X
Vodafone ने पेश किया ये ऑफर
Vodafone ने पेश किया ये ऑफर

हाल ही में आइडिया ने 555 रुपये वाला FRC प्लान कुछ सर्किलों के लिए उतारा था. अब वोडाफोन ने भी इसी तरह का प्लान उतारा है. वोडाफोन ने नया 555 रुपये वाला नया FRC प्लान पेश किया है. ये प्लान 2G/3G/4G हैंडसेट यूजर्स के लिए वैलिड होगा. साथ ही ये प्लान केवल नए ग्राहकों या MNP के जरिए नेटवर्क से जुड़ने वाले ग्राहकों के लिए ही है.

वोडाफोन के इस 555 रुपये वाले FRC प्लान में ग्राहकों को 84 दिनों के लिए रोज मिलेगा. यानी कुल 84GB डेटा कुल ग्राहकों को मिलेगा. इस प्लान में डेटा के अलावा ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉल, रोमिंग कॉल और प्रतिदिन 100 SMS दिया जाएगा. कॉल में हर दिन 250 मिनट लिमिट होगी, वहीं हर हफ्ते 1000 मिनट की लिमिट तय की गई है. ये सीमा खत्म होने के बाद 1 पैसा प्रति सेकंड के हिसाब से चार्ज किया जाएगा.  

Advertisement

इसी तरह SMS की सीमा लांघने के बाद ग्राहकों को लोकल SMS के लिए 1 रुपये प्रति SMS और STD SMS के लिए 1.5 रुपये प्रति SMS की दर से चार्ज किया जाएगा. साथ ही 1GB डेटा को पूरी तरह से उपयोग करने के बाद ग्राहकों को 50 पैसे प्रति MB की दर से भुगतान करना होगा. ध्यान रहे ये फिलहाल फिलहाल कर्नाटक सर्किल के ग्राहकों के लिए ही वैलिड है और दूसरे सर्किल तक ये प्लान कब तक पहुंचेगा इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

इससे पहले, वोडाफोन ने Vodafone ने फिर से एक बार जियो से मुकाबले के बीच 1GB डेटा प्रतिदिन, अनलिमिटेड लोकल और STD कॉल और रोमिंग में आउटगोइंग वाले दो नए प्लान चुनिंदा ग्राहकों के लिए उतारा है. इन प्लान्स का मुकाबला जियो के 399 रुपये और 459 रुपये वाले से रहेगा. वोडाफोन के ये प्लान्स प्री-पेड ग्राहकों के लिए पेश किया गया है.

वोडाफोन ने वाला प्लान पेश किया है, इसमें ग्राहकों को 84 दिनों के लिए हर दिन 1GB डेटा मिलेगा. साथ ही अनलिमिटेड लोकल और STD कॉल, रोमिंग पर आउटगोइंग कॉल और प्रतिदिन 100 SMS मिलेगा. हालांकि ग्राहकों को हर दिन कॉल में 250 मिनट और हर हफ्ते 1000 मिनट  की बाध्यता जरूर रहेगी.

Advertisement

इसी तरह अगर कंपनी के 458 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसकी वैलिडिटी 70 दिनों की है. इसमें हर दिन 1GB के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी. साथ ही फ्री रोमिंग कॉल और 100SMS भी. इसमें कॉल की लिमिट 509 रुपये वाले प्लान की तरह ही रहेगी. ध्यान रहे ये प्लान देशभर के सभी सर्किल के लागू होगा लेकिन केवल चुनिंदा ग्राहकों को ही इसका फायदा मिल रहा है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement