घरेलू हैंडसेट निर्माता Intex टेक्नोलॉजीज ने मंगलवार को दो नए फीचर फोन -Turbo Selfie+ और Ultra 4000i लॉन्च किया जिसकी कीमत क्रमश: 1,490 रुपये और 1,790 रुपये रखी गई है.
Turbo Selfie+ में 2.4 इंच की TFT स्क्रीन और LED फ्लैश के , जबकि Ultra 4000i में 2.8 इंच TFT स्क्रीन है.
Intex टेक्नोलॉजीज के डायरेक्टर और बिजनेस हेड निधि मरक डे ने बताया, 'हम आश्वस्त हैं किTurbo Selfie+ और Ultra 4000i मॉडल्स के नए प्रैक्टिकल फीचर्स से यूजर्स को खुशी मिलेगी और वे इसे हाथों-हाथ लेंगे.'
दोनों ही फोन में 64 MB एक्सपांडेबल मेमोरी के साथ 5 नंबर वाले भी दिया गया है. ये फोन ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध है.