scorecardresearch
 

फीफा वर्ल्‍ड कप 2014: इटली की रोमांचक जीत, इंग्‍लैंड को 2-1 से हराया

फीफा वर्ल्ड कप 2014 ग्रुप-डी का दूसरा मैच इंगलैंड और इटली के बीच मनाऊस के एमेजोनिया एरेना मैदान में खेला गया. इटली ने इंग्‍लैंड पर रोमांचक जीत हासिल की. इटली ने इंग्लैंड को 2-1 से हराकर जीत अपने नाम की.

Advertisement
X
फोटो: AP
8
फोटो: AP

फीफा वर्ल्ड कप 2014 ग्रुप-डी का दूसरा मैच इंगलैंड और इटली के बीच मनाऊस के एमेजोनिया एरेना मैदान में खेला गया. इटली ने इंग्‍लैंड पर रोमांचक जीत हासिल की. इटली ने इंग्लैंड को 2-1 से हराकर जीत अपने नाम की. इस मैच को भी नीदरलैंड्स-स्पेन जैसे मुकाबले की तरह देखा जा रहा था. इस पर भी सभी फुटबाल प्रेमियों की निगाहें थीं.

खेल के पहले आधे घंटे में दोनों टीमें शून्‍य पर थीं. इटली के खिलाड़ी मार्शीसियो ने 35वें मिनट पर पहला गोल करके 1-0 से बढ़त बनाई. इसी के ठीक दो मिनट बाद इंगलैंड के खिलाड़ी स्टूर्रिज ने 37वें मिनट में अपनी टीम के लिए गोल दागकर स्‍कोर 1-1 कर दिया.

हाफ टाइम के बाद इटली के खिलाड़ी बैलोटेली ने 50वें मिनट पर दूसरा गोल किया और टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement