scorecardresearch
 

Pro Kabaddi League 2022: बेंगलुरु-बंगाल मैच में हुआ गजब, एक ही रेड में 8 प्लेयर आउट

प्रो कबड्डी लीग में गुरुवार को दो बेहतरीन मुकाबले देखने को मिले. बेंगलुरु-बंगाल के मुकाबले में एक पल ऐसा आया, तब एक ही रेड में आठ खिलाड़ी आउट हो गए.

Advertisement
X
 Pro Kabaddi
Pro Kabaddi
स्टोरी हाइलाइट्स
  • प्रो कबड्डी लीग में गुरुवार को हुए दो मैच
  • गुजरात की टीम ने तमिल थलाइवाज को हराया

प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League- 2022) में गुरुवार को शानदार मुकाबला देखने को मिला. इस टूर्नामेंट के 66वें मैच में गुजरात जायंट्स ने जीत दर्ज की और तमिल थलाइवाज़ को 37-35 से मात दी. आखिरी मिनट तक मैच में दर्शकों की दिलचस्पी बनी रही, क्योंकि दोनों टीमों में कांटे की टक्कर थी हालांकि अंत में जीत गुजरात की हुई. 

हालांकि, इस मुकाबले में जीत के बाद भी गुजरात जायंट्स प्वाइंट टेबल में 10वें नंबर पर है जबकि तमिल थलाइवाज़ की टीम छठे नंबर पर है. इस मैच के पहले हाफ में गुजरात ने 17-14 से बढ़त बनाई हुई थी. गुजरात की ओर से महेंद्र राजपूत ने कुल 5 प्वाइंट बटोरे, जबकि राकेश के खाते में भी चार प्वाइंट आए.


बेंगलुरु-बंगाल के मैच में अनोखा कारनामा
इसके अलावा एक अन्य मैच में बेंगलुरु बुल्स टीम की हार हुई और बंगाल वॉरियर्स ने जीत दर्ज की. बंगाल ने बेंगलुरु को 40-39 के स्कोर से हराया. लेकिन ये मैच काफी शानदार रहा, क्योंकि इसमें एक रेड ऐसी आई कि एक ही बार में आठ खिलाड़ी बाहर हो गए. यहीं से पूरा मैच बदल गया.

दरअसल, पहले हाफ में बंगाल वॉरियर्स का स्कोर 14-13 था. दूसरा हाफ जब शुरू हुआ तब बेंगलुरु ने बढ़त लेना शुरू किया, लेकिन मैच के 30वें मिनट में कुछ स्पेशल हुआ. तब मोहम्मद नबीबक्श ने एक रेड की, जिसमें बंगाल की टीम को 8 प्वाइंट मिले. इसके बाद जो रेड हुई उसमें बेंगलुरु बुल्स ऑलआउट हुई और एक साथ ही आठ खिलाड़ियों को आउट होना पड़ा. 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement