scorecardresearch
 

DC vs RR Predicted XI: बिना कोच के उतरेगी दिल्ली कैपिटल्स, ये हो सकती है DC-RR की प्लेइंग इलेवन

आईपीएल के 34वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना राजस्थान रॉयल्स (RR) से होगा. यह देखना होगा कि दिल्ली कैपिटल्स तेज गेंदबाज एनरिक नोर्किया को मौका देती है या नहीं.

Advertisement
X
DC Team (@IPL)
DC Team (@IPL)
स्टोरी हाइलाइट्स
  • IPL में आज दिल्ली-राजस्थान का मैच
  • एनरिक नोर्किया को मिल सकता है चांस

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के 34वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना राजस्थान रॉयल्स (RR) से होगा. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच टक्कर होगी. दिल्ली कैपिटल्स फिलहाल अंक तालिका में छठे स्थान पर है, जबकि राजस्थान रॉयल्स की टीम इस समय तीसरे नंबर पर है. जहां दिल्ली कैपिटल्स ने छह मुकाबलों में तीन मैच जीते हैं. वहीं, राजस्थान रॉयल्स की टीम ने भी छह मैच खेलकर चार में जीत हासिल की है.

दिल्ली कैपिटल्स ने अपने आखिरी मैच में पंजाब किंग्स को 9 विकेट से मात दी थी. उस मैच में डेविड वॉर्नर और पृथ्वी शॉ ने  दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्रमशः 60 रन और 41 रनों की पारी खेली थी. दूसरी ओर, राजस्थान रॉयल्स ने अपने आखिरी गेम में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)को 7 रनों से पराजित किया था. राजस्थान रॉयल्स के लिए जोस बटलर ने 103 रनों की पारी खेली थी, जबकि युजवेंद्र चहल ने हैट्रिक समेत 5 विकेट चटकाए.

दोनों के बीच दिलचस्प जंग की उम्मीद

आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच दिलचस्प मुकाबले होते आए हैं. ऐसे में दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड भी काफी दिलचस्प है. अबतक दोनों टीमों ने आईपीएल के इतिहास में एक-दूसरे के खिलाफ 24 मैच खेले हैं, जहां दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स दोनों को ही 12-12 मैचों में जीत मिली है. इस मुकाबले में दिल्ली को कोच रिकी पोंटिंग की कमी खल सकती है, जो आइसोलेशन में चले गए हैं.

Advertisement

क्लिक करें- IPL: दिल्ली कैपिटल्स पर कोराना का कहर जारी, आइसोलेशन में गए हेड कोच रिकी पोंटिंग

नोर्किया को मिलेगा चांस!

वानखेड़े की पिच रनों से भरपूर रहती है. हालांकि, पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमें अपने स्कोर का बचाव करने में भी सफल रही हैं. वैसे ओस की वजह से दूसरी पारी में स्पिनरों के लिए गेंद को पकड़ना मुश्किल हो सकता है. ये देखना दिलचस्प होगा कि दिल्ली कैपिटल्स तेज गेंदबाज एनरिक नोर्किया को एक और मौका देती है या नहीं.

ये हो सकती है दोनों टीम की संभावित प्लेइंग-11

दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर, सरफराज खान, ऋषभ पंत (कप्तान/ विकेटकीपर), ललित यादव, रोवमैन पॉवेल, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मुस्ताफिजुर रहमान और खलील अहमद.

राजस्थान रॉयल्स: जोस बटलर, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, करुण नायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, ओबेड मैकॉय, प्रसिद्ध कृष्णा और युजवेंद्र चहल.

 

Advertisement
Advertisement