scorecardresearch
 

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को मैनचेस्टर यूनाइटेड ने दिया धोखा? क्लब ने जारी किया बयान

मैनचेस्टर यूनाइटेड के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एक इंटरव्यू में अपने क्लब के ऊपर गंभीर आरोप लगाए हैं. पियर्स मॉर्गन को दिए गए इंटरव्यू में रोनाल्डो ने क्लब के मैनजेर एरिक टैन हेग को खासतौर से निशाने पर लिया. रोनाल्डो के आरोपों को लेकर क्लब ने बयान जारी किया है.

Advertisement
X
क्रिस्टियानो रोनाल्डो
क्रिस्टियानो रोनाल्डो

मैनचेस्टर यूनाइटेड के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो काफी सुर्खियों में हैं. क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने ब्रॉडकास्टर पियर्स मॉर्गन को दिए गए इंटरव्यू में ये आरोप लगाया है कि वह ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं. रोनाल्डो ने कहा है कि मैनचेस्टर यूनाइटेड के मैनेजेर एरिक टेन हैग समेत कुछ लोग मजबूर कर रहे हैं कि वह क्लब छोड़ दें.

क्लब की ओर से आया ये बयान

मैनचेस्टर यूनाइटेड ने इस पूरे मामले पर बयान दिया है. मैनचेस्टर यूनाईटेड ने अपने बयान में कहा, 'मैनचेस्टर यूनाइटेड क्रिस्टियानो रोनाल्डो के एक इंटरव्यू को लेकर हो रहे मीडिया कवरेज पर नजर बनाए हुआ है. पूरे तथ्य सामने आने के बाद क्लब अपने जवाब पर विचार करेगा. हमारा ध्यान सत्र के दूसरे भाग की तैयारी के साथ-साथ खिलाड़ियों, प्रबंधक, कर्मचारियों और प्रशंसकों के बीच बन चुके मोमेंटम, विश्वास और एकजुटता को जारी रखने पर है.'

एरिक टैन हेग पर रोनाल्डो का वार

रोनाल्डो का पियर्स मॉर्गन को दिया गया इंटरव्यू इस सप्ताह प्रसारित होगा, लेकिन इसकी कुछ क्लिप पिछली रविवार को जारी हुईं. रोनाल्डो ने इंटरव्यू में कहा, 'मैनेजर एरिक टैन हेग के लिए उनके मन में सम्मान नहीं है और एलेक्स फर्ग्यूसन के जाने के बाद से क्लब ने प्रगति नहीं की है. उन्होंने दावा किया, "मेरे मन में उनके लिए सम्मान नहीं है क्योंकि वह मेरे लिए सम्मान नहीं दिखाते हैं. अगर आप मेरे लिए सम्मान नहीं रखते हैं, तो मैं आपके लिए कभी भी सम्मान नहीं रखूंगा.

Advertisement

लग रहा कि मुझे धोखा दिया गया: रोनाल्डो

रोनाल्डो से जब पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है यूनाइटेड के कुछ शीर्ष अधिकारी उन्हें बाहर करने की कोशिश कर रहे थे, तो उन्होंने कहा, 'हां, केवल कोच ही नहीं बल्कि क्लब के तीन-चार अन्य अधिकारी भी ऐसा प्रयास कर रहे हैं. मुझे ऐसी फीलिंग आ रही है कि जैसे मुझे धोखा दिया गया.'

क्रिस्टियानो रोनाल्डो और मैनचेस्टर यूनाइटेड के बीच संबंध अशांत रहे हैं और पुर्तगाल के इस स्टार खिलाड़ी को अधिकांश समय बेंच पर बिताना पड़ा है. रोनाल्डो को लगातार दूसरी बार स्क्वॉ़ टीम से बाहर कर दिया गया था और क्लब की ओर से इसके पीछे का कारण अज्ञात बीमारी बताया गया.


 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement