टीम इंडिया के नए हेड कोच पर सस्पेंस खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. सोमवार शाम को बीसीसीआई की प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्रिकेट एडवाइजरी काउंसिल (सीएसी) के सदस्य सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण शामिल थे. जिसमें उन्होंने कहा कि टीम इंडिया के नए हेड कोच का ऐलान करने में हम कोई जल्दबाजी नहीं करेंगे. हम इस मामले में आगे कुछ फैसला लेने से पहले कुछ दिन रुकना चाहते हैं.वीवीएस लक्ष्मण ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि टीम इंडिया के कोच पद के लिए 5 लोगों के इंटरव्यू हुए थे, जिसमें रवि शास्त्री, टॉम मूडी, वीरेंद्र सहवाग, रिचर्ड पायबस और लालचंद राजपूत का नाम शामिल है.गांगुली ने कहा हम कोच का ऐलान करने से पहले विराट कोहली से बात करेंगे. साथ ही उन्होंने कहा कि विराट कोहली को हम इस बात का श्रेय देते हैं कि उन्होंने कोच मामले में अपनी कोई बात नहीं रखी और न ही इस मामले में कोई दखलअंदाजी की.