IND vs WI, T20 Series: टीम इंडिया ने सीरीज का आखिरी टी 20 मैच भी जीत लिया है. इसके साथ ही सीरीज़ 3-0 से भारत के नाम हो गई है. आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज के खाते में 17 रन की हार दर्ज हुई. टी 20 में ये भारत की लगातार 9वीं जीत थी. इसके साथ ही रोहित शर्मा 15 में से 14 जीत के साथ घर में सबसे कामयाब टी 20 कप्तान बन गए हैं. बता दें कि शुरुआत से ही टीम इंडिया हावी होने के मिशन पर थी. दीपक चाहर की गेंद पर विकेटकीपर ईशान किशन ने ओपनर काइल मेयर्स और शोई होप को लपक कर वेस्टइंडीज़ को शुरुआती झटके दे दिए थे. देखिए ये पूरी रिपोर्ट.