scorecardresearch
 

'स्विच ऑन हो जाओ…', IPL से पहले विराट कोहली का फायर मोड, टीम को दिया जीत का मंत्र

आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के कैम्प में जोश चरम पर है. किंग कोहली ने टीम को साफ संदेश दे दिया है कि इस बार कोई ढिलाई नहीं चलेगी. गत चैम्पियन आरसीबी के लिए जहां खिताब बचाने की चुनौती है.

Advertisement
X
कोहली आईपीएल 2026 में धूम मचाने के लिए तैयार हैं. (Photo: Getty)
कोहली आईपीएल 2026 में धूम मचाने के लिए तैयार हैं. (Photo: Getty)

IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है. नए सीजन के आगाज से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं. डिफेंडिंग चैम्पियन आरसीबी का पहला मुकाबला एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ 28 मार्च को होगा, लेकिन उससे पहले कोहली ने अपनी तैयारी और तेवर से साफ संकेत दे दिया है कि इस बार टीम खिताब बचाने के इरादे से उतरेगी.

नेट्स में विराट कोहली का बल्ला जमकर बोल रहा है. उनके शानदार शॉट्स के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिससे फैन्स के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. पिछले तीन सीजनों में 600+ रन बनाने वाले कोहली एक बार फिर आरसीबी की बल्लेबाजी की धुरी बनने जा रहे हैं.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु द्वारा शेयर किए गए वीडियो में विराट कोहली टीम को संबोधित करते हुए बेहद आक्रामक और प्रेरणादायक अंदाज में नजर आए. उन्होंने साफ कहा कि पिछले 2-3 साल की मेहनत से टीम ने जो हासिल किया, अब उसे बनाए रखना और भी मुश्किल होगा.

हमें 120 प्रतिशत देना होगा: कोहली
विराट कोहली ने खिलाड़ियों से कहा, 'हमने पिछले कुछ सीजन में बहुत मेहनत की है, लेकिन अब बाकी टीमें और ज्यादा ताकत से आएंगी. हमें एक भी दिन बर्बाद नहीं करना है. इसलिए अभी से स्विच ऑन हो जाइए. हर सेशन में पूरी तरह फोकस रहना होगा और अगले ढाई महीने 120 प्रतिशत देना होगा.' उनका यह संदेश साफ तौर पर दिखाता है कि आरसीबी इस बार ढील देने के मूड में बिल्कुल नहीं है.

Advertisement

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने साल 2025 में इतिहास रचते हुए अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था. अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में इस टीम ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 6 रनों से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी. अब टीम के सामने सबसे बड़ी चुनौती उस सफलता को दोहराने की है.

हेड कोच एंडी फ्लावर ने भी टीम को लेकर आत्मविश्वास जताया है. उन्होंने कहा कि ऑक्शन में टीम ने शानदार खिलाड़ियों को जोड़ा है और अब नए खिलाड़ियों को विराट कोहली एवं कप्तान रजत पाटीदार के साथ मिलकर मजबूत यूनिट बनाना होगा.

विराट कोहली इस सीजन एक बड़े व्यक्तिगत माइलस्टोन के भी बेहद करीब हैं. कोहली आईपीएल में 9000 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बनने से सिर्फ 339 रन दूर हैं. अगर वह यह आंकड़ा छू लेते हैं, तो यह उनके शानदार करियर में एक और सुनहरा अध्याय जोड़ देगा. कोहली ने अब तक 267 आईपीएल मैचों में 8661 रन बनाए हैं, जिसमें 8 शतक और 63 अर्धशतक शामिल रहे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement